Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : तू किसी और के साथ’.. छत्तीसगढ़ में मंत्री के PSO ने अपनी ही पत्नी के साथ किया ऐसा कांड,

Abhyuday Bharat News / Thu, Jan 15, 2026 / Post views : 516

Share:

छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक मंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भेंड़री गांव का है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विवादों में मंत्रियों के स्टाफ

छत्तीसगढ़ में बीते दो वर्षों के दौरान मंत्रियों के स्टाफ को लेकर लगातार विवाद सामने आते रहे हैं। इस अवधि में मंत्रियों के 12 से अधिक OSD और PA को उनके पदों से हटाया गया है। सत्ता पक्ष का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के तहत उठाए गए हैं। सरकार की ओर से इसके पीछे कई कारण बताए गए हैं, जिनमें OSD का अपने मंत्री के साथ सामंजस्य न होना, मंत्री और विभाग के अनुरूप कार्य न करना, मंत्री के क्षेत्र और विभागीय कामकाज में सक्रिय भूमिका न निभाना प्रमुख हैं। वहीं, BJP संगठन को भी विभिन्न माध्यमों से OSD और PA को लेकर लगातार शिकायतें मिलती रही हैं। हटाए गए अधिकारियों में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के OSD संजय मरकाम और अजय कन्नौजे, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के OSD भागवत जायसवाल और PA प्रवीण पांडेय, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के OSD संजय गजघाटे, डिप्टी CM अरुण साव के OSD विपुल गुप्ता, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के OSD दुर्गेश वर्मा और बी. रघु तथा PA दुर्गेश धारे शामिल हैं। इसके अलावा कृषि मंत्री रामविचार नेताम के OSD तारकेश्वर देवांगन और वन मंत्री केदार कश्यप के OSD सुनील तिवारी व जितेंद्र गुप्ता को भी हटाया गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts