Wed, 27 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : पानी की किल्लत से वार्डवासी परेशान: नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को लगाई फटकार, त्वरित काम निपटाने के दिए निर्देश

Abhyuday Bharat News / Sat, May 23, 2026 / Post views : 34

Share:

कोरबा। कटघोरा नगर पालिका अंतर्गत आने वाले रहमानिया नगर वार्ड में पिछले एक हफ्ते से पानी की किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है। वार्ड में पिछले 7 दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी के इस मौसम में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पानी के लिए मचे इस हाहाकार से परेशान और आक्रोशित वार्ड वासियों का सब्र आखिरकार आज टूट गया।

पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड के दर्जनों नागरिक एकजुट होकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। निवासियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।

जैसे ही इस गंभीर समस्या की भनक नगर पालिका अध्यक्ष को लगी, वे तुरंत हरकत में आ गईं। वार्ड वासियों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही ‘त्वरित’ काम निपटाने के निर्देश भी दिए।

इसी के साथ ही पालिका अध्यक्ष ने आक्रोशित वार्ड वासियों को आश्वासन दिया है कि आज शाम से ही रहमानिया नगर वार्ड में पानी की व्यवस्था पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी, जिससे लोगों को इस गंभीर जल संकट से राहत मिलेगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts