Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग मुंगेली-नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलवाकापा के आश्रित ग्राम रामाकापा की सड़क का मरम्मत कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Admin / Wed, Jul 10, 2024 / Post views : 252

Share:
अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN Express News 24x7 मुंगेली/ ग्राम पंचायत लीलवाकापा के आश्रित ग्राम रामाकापा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जर्ज़र सड़क के निर्माण और मरम्मत की मांग की हैं। जिला मुख्यालय से लगभग तीन-चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित लीलवाकापा ग्राम के सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। इस सड़क का निर्माण बारह-पंद्रह वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था, किंतु वर्तमान में इसकी स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जो कीचड़ से भरे हुए हैं, जिससे आम लोगों को प्रतिदिन जिला मुख्यालय मुंगेली आने-जाने में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रतिदिन इसी कीचड़ से भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। गांव में आने वाले शिक्षक और ग्रामवासी भी इसी खराब सड़क मार्ग से रोज गुजरते हैं। अगर गांव में किसी व्यक्ति की तबियत खराब हो जाती है, तो उसे खाट पर लिटाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है, जिससे समय पर इलाज नहीं हो पाता और कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इस सड़क के नवीनीकरण, संधारण, मरम्मत कराने हेतु ग्रामीणों द्वारा पहले भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर सड़क मरम्मत की मांग की गई थी, किंतु कार्यपालन अभियंता मुंगेली द्वारा आज तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है। इस समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने विभागीय अधिकारियों को लंबे समय से आवेदन पत्र के माध्यम से निवेदन किया है, किंतु जिला प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस खराब सड़क का जल्द से जल्द नवीनीकरण/संधारण मरम्मत किया जाना अत्यंत आवश्यक हैं। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी हैं कि यदि उक्त सड़क की जल्द मरम्मत नहीं करने पर वें धरना प्रदर्शन व उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts