Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: अभ्युदय भारत न्यूज़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय समाचार लेखन कार्यशाला का हुआ समापन, कार्यशाला में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उत्पन्न हो रही चुनौतियों पर हुई सार्थक चर्चा..

Share:
ABN Express News 24x7 

बिलासपुर – अभ्युदय भारत न्यूज़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय समाचार लेखन कार्यशाला का समापन रविवार को एबीएन सभा कक्ष, शांति नगर बिलासपुर में सफलतापूर्वक सम्पन हुआ।

गौरतलब है कि ख़बरों की दुनियां में तेज़ी से आगे बढ़ रहें "अभ्युदय भारत न्यूज़” ABN Express News 24×7 राष्ट्रीय न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ चैनल द्वारा दो दिवसीय न्यूज़ राइटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें कि 28 दिसंबर शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम के शुभारंभ  के  दरमियान बतौर  मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार एवं पूर्व अध्यक्ष छतीसगढ़ राजभाषा आयोग शामिल हुए, साथ ही अधिवक्ता प्रिंस अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम समापन के मौके पर मौजूद युवा प्रतिभागी जो कि मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत नये पत्रकार , यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फलुऐंसर्स, स्वतंत्र लेखन, शिक्षाविद, रचनाकारों एवं समाचार लेखन के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे छात्र- छात्रायें उपस्थित थे। जिनकों कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रेजेन्टेशन, ग्रुप डिस्कसन, डेमोस्ट्रेशन आदि के माध्यम से समाचार लेखन को बढ़ावा देने के लिए समाचार लेखन- संकलन की बारीकियों, लेखन में भाषा के उपयोग और शुद्धियों के महत्त्व, विषय आधारित घटनाक्रम पर समाचार लेखन के महत्त्व, भाषा और साहित्य का मेल कर समाचार लेखन को उत्कृष्टता की ओर लेकर जाने की दिशा में प्रयास आदि से सम्बंधित विषयों पर विस्तार से बताया गया।

कार्यशाला में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उत्पन्न हो रही चुनौतियाँ एवं समाधान, दिन-प्रतिदिन न्यूज़ वेब पोर्टल की बढ़ती संख्या से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में पड़ रहें प्रभाव /दुष्प्रभाव पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई।

कार्यशाला में एक्सपीरियंस वक्ताओं ने पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में आगे आने के लिए जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रहें तथा उच्च शैक्षणिक डिग्रीधारी युवाओं को कैरियर निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 रजिस्टर्ड नेशनल न्यूज़ पोर्टल "अभ्युदय भारत न्यूज़" ABN Express News 24x7 के सीईओ युवा एंटरप्रेन्योर इंजी. आयुष्मान सिंह की प्रेरणा और पहल से छत्तीसगढ़ राज्य के युवा पत्रकारों को निष्पक्ष एवं सच्ची पत्रकारिता से जोड़ने के लिए तथा उनकी लेखन शैली को मज़बूत बनाने के लिए बिलासपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय न्यूज़ राइटिंग वर्कशॉप सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जो कि पत्रकारिता जगत को उत्कृष्टता और नई ऊंचाइयों की ओर लेकर जाने की दिशा में निश्चित ही एक मील का पत्थर साबित होगी।

उक्त राज्य स्तरीय समाचार लेखन कार्यशाला को सफल बनाने में संतोष साहू, अनिल बघेल, मनोज देवांगन, राम गोपाल भार्गव, मालती कुर्रे, डॉ.भूपेंद्रधर दीवान, सुधीर कुमार, भूपेंद्र श्यामनानी,संकल्प उपाध्याय, प्रियांशु पाण्डेय, खिलेश कुमार, लूमेश राठौर, मनोज मुंडा, शुभम देवांगन, सोनाली ध्रुव, संगीता चंद्रा, लोकेश्वरी वर्मा, कुसुमलता साहू आदि ने सक्रिय योगदान दिए।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts