Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

सूचना

: कोरबा में दिवाली से पहले दर्दनाक हादसा! बच्चों को नहर में बहता देख बुआ ने लगाई छलांग, मौत

Admin / Tue, Oct 29, 2024 / Post views : 251

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
कोरबा हसदेव बांयी तट नहर में स्नान के दौरान दो बच्चे व एक महिला नहर में बह गए। इसमें महिला और उसके भांजा और भांजी शामिल हैं। महिला की लाश पानी से बरामद हुई है जबकि दोनों बच्चों की तलाश जारी है।
यह घटना सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। शहर के राताखार मैग्जिनभाठा में रहने वाली महिला सुषमा मानिकपुरी (40), भांजी सिमरन (10) और भांजा प्रतीक (8) को लेकर घर के पास स्थित हसदेव बांयी तट नहर में स्नान करने गई थी। बुआ नहर किनारे बैठकर कपड़ा धो रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चे पानी में उतरकर खेल रहे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नहर की तेज धारा में बहने लगे। यह देखकर बुआ घबरा गई और उसने दोनों बच्चों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी।

महिला का शव बरामद

तीनों को बहता देख पास में स्नान करने गए युवकों ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया। जब तक युवक दोनों बच्चे और महिला को पकड़ते तीनों नहर की धारा में बह गए। काफी खोजबीन के बाद पास में स्नान कर रहे युवकों ने महिला को पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसें थम गई थी। जबकि घटना के कई घंटे गुजर जाने के बाद भी सिमरन और प्रतीक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आौर हादसे के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। खरीफ फसल के लिए हसदेव पर स्थित दर्री बरॉज से हसदेव दांयी तट और बांयी तट नहर में पानी छोड़ा जा रहा है। नहर में पानी लबालब है और बहाव काफी तेज है। जिससे यह हादसा हुआ।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts