ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 44
मौसम विभाग के अनुसार, नए सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं, हवा की रफ्तार 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
मौसम का मिजाज राज्य में बदला हुआ है। तापमान में कभी गिरावट तो कभी वृद्धि देखने को मिल रही है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई खास असर दिखाई नहीं देगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन बनी है। जो छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है। इसी का असर है कि राज्य में बादल, बारिश और गरज-चमक के हालात बन रहे हैं। बीते 24 घंटों में राज्य का सबसे गर्म जिला जगदलपुर रहा। जगदलपुर जिले का तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान अंबिकापुर का रहा। अंबिकापुर का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नया सिस्टम एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम
राज्य के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना
रायपुर में गर्मी और उमस भरा मौसम, बारिश के आसार नहीं
40 से 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा
कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में रविवार को बारिश हुई थी। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि सोमवार को तेज धूप के कारण लोगों को उमस महसूस हो रही है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में हवाएं चल सकती हैं। जिस कारण तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम से नीचे रहने की संभावना है।
Tags :
#मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन