Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन की लहर, सीएम विष्णुदेव साय ने 4 सीटों पर किया प्रचार, TMC पर बोला हमला...

Abhyuday Bharat News / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 124

Share:

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर है। सीएम ने बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया है।

रायपुर: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दावा किया है कि माहौल भाजपा के पक्ष में है। इस बार परिवर्तन होगा और ममता बनर्जी के गुंडाराज का अंत तय है। सीएम साय ने कहा कि बंगाल में भाजपा की स्थिति बहुत अच्छी है। शनिवार को मैंने झारग्राम का दौरा किया, जहां चार विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए।

नामांकन रैली ऐतिहासिक थी, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कुछ नहीं किया। लोगों को रोजगार नहीं मिला, बेटी और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ममता बनर्जी ने किसी भी केंद्रीय योजना का लाभ नहीं दिया। पश्चिम बंगाल में गुंडाराज, उन्होंने तो लालू राज को भी पीछे छोड़ दिया है।

15 सालों से बंगाल में काम नहीं हुआ

सीएम साय ने कहा कि ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार के खिलाफ जनता में गहरा गुस्सा है, क्योंकि उन्हें लगता है कि पिछले पंद्रह वर्षों में वहां कुछ भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन टीएमसी सरकार पश्चिम बंगाल में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं होने देती है। इसलिए पश्चिम बंगाल के तीव्र विकास के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली भ्रष्टाचारी टीएमसी सरकार को हटाना ही होगा।

बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा का दावा है कि इस बार टीएमसी नहीं, भाजपा की सुशासन वाली सरकार बनेगी। लोग शांति से जीवन यापन करेंगे और पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचेगा।

इन विधानसभा क्षेत्रों में किया प्रचार

इसी क्रम में शनिवार को सीएम साय के अलावा उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने बंगाल में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी प्रचार किया। सीएम साय नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम एवं बिनपुर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रोड शो में शामिल हुए।


पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर

सीएम साय ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की इस लहर से भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts