Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: सड़क पर जन्मदिन मनाकर लगाया जाम, एक्शन लेने वाले अधिकारी हो गए सस्पेंड, गजब है ये केस

Share:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क पर जन्मदिन मनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारी सस्पेंड हो गए हैं. ये सस्पेंशन हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कड़ी टिप्पणी भी की है.

छत्तीसगढ़ में बीच सड़क जन्मदिन का उत्सव मनाने और केक काटने के मामले में हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. दरअसल, कुछ लोग रायपुर में बीच सड़क पर अपनी कार रोककर जन्मदिन मना रहे थे. यह मामला सोशल मीडिया में खूब चर्चा में रहा और अंत में यह मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट तक पहुंच गया, जहां कोर्ट ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी

‘आम आदमी होता तो…’

मामले पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर यह किसी आम आदमी द्वारा किया जाता तो उसे तुरंत सजा मिलती और जेल में डाला जाता, लेकिन इस मामले में अब तक कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की गई.

सिर्फ 300 का चालान काफी नहीं

हाईकोर्ट ने रायपुर पुलिस द्वारा इस घटना पर की गई केवल 300 रुपये की चालान कार्रवाई को नाकाफी बताया. कोर्ट ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता. चीफ जस्टिस ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ सस्पेंशन की सिफारिश की और राज्य सरकार से यह सवाल पूछा कि अब तक इस मामले में क्या कदम उठाए गए हैं.

मामला काफी गंभीर- कोर्ट

वायरल वीडियो में देखा गया था कि लोग अपनी कार की बोनट पर केक रखकर काट रहे थे, जिससे सड़कों पर जाम लग गया था. पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत केवल 300 रुपये का चालान काटा, लेकिन कोर्ट ने इस कार्रवाई को नकारा कर दिया. कोर्ट ने शासन से शपथ पत्र भी मांगा और मामले की गंभीरता को समझने की आवश्यकता जताई.

चीफ जस्टिस ने कहा कि घटना किसी आम आदमी द्वारा की जाती तो उसे सख्त सजा मिलती, लेकिन यह मामला प्रभावशाली लोगों का है. कोर्ट का मानना है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि कानून का शासन स्थापित किया जा सके और लोगों को यह समझ में आए कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts