Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: छत्तीसगढ़ में 19 जुलाई के बाद होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानिए बारिश का हाल ...

Admin / Thu, Jul 18, 2024 / Post views : 246

Share:
  अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN Express News 24x7 जानिए छत्तीसगढ़ में किस जिले में कितनी बारिश हुई रायपुर राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 278.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 17 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 520.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 136.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 197.5 मिमी, बलरामपुर में 336.5 मिमी, जशपुर में 239.8 मिमी, कोरिया में 247.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 204.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 250.4 मिमी, बलौदाबाजार में 290.4 मिमी, गरियाबंद में 326.4 मिमी, महासमुंद में 217.8 मिमी, धमतरी में 279.1 मिमी, बिलासपुर में 326.2 मिमी, मुंगेली में 314.7 मिमी, रायगढ़ में 327.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 190.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 291.3 मिमी, सक्ती में 253.9 कोरबा में 386.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 340.7 मिमी, दुर्ग में 178.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 252.4 मिमी, राजनांदगांव में 226.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 241.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 185.6 मिमी, बालोद में 265.6 मिमी, बेमेतरा में 163.6 मिमी, बस्तर में 380.9 मिमी, कोण्डागांव में 282.7 मिमी, कांकेर में 270.7 मिमी, नारायणपुर में 311.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 314.5 मिमी और सुकमा जिले में 444.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई। आज आकाश में सामान्यत मेघमय रहने व गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 34 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है... बारिश का इंतेजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। छत्तीसगढ़ में 19 जुलाई के बाद भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में वर्षा होने के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। बात करें बारिश की तो सोमवार-मंगलवार को प्रदेश में हल्की बारिश हुई। सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर और शाम में रूक-रूककर बरसात देखने को मिली। इधर, मंगलवार को प्रदेश में बादल छाये रहे, इसी के साथ हल्की बारिश भी हुई। दोपहर में उमस वाली गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा। फिर रात में कुछ जिलों में बारिश हुई, जिससे रात के तापमान में गिरावट देखी गई। आज की बात की जाएं तो राजधानी के कुछ इलाकों में दोपहर को बारिश का दौर जारी है। रायपुर में मौसम बदलने के साथ कुछ इलाकों में वर्षा भी शुरू है। दरअसल, एक निम्न दबाव का क्षेत्र विदर्भ एवं उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में बना हुआ है और उससे सम्बद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक कतरनी क्षेत्र लगभग 19 डिग्री उत्तर में औसत समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी ऊपर स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। 3)19 जुलाई को पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। वहीं आज आकाश में सामान्यत मेघमय रहने व गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 34 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts