Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: ट्राइबल से एजुकेशन व एजुकेशन से ट्राइबल में ट्रांसफर का कोई नियम नहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में दी जानकारी, कहा, भविष्य के लिए ऐसा प्रस्ताव भी नहीं

Share:
ट्राइबल से एजुकेशन व एजुकेशन से ट्राइबल में ट्रांसफर का कोई नियम नहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में दी जानकारी, कहा, भविष्य के लिए ऐसा प्रस्ताव भी नहीं  पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विगत 18 जून को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में एजुकेशन और ट्राइबल याने ‘‘ई और टी संर्वग’’ को मर्ज करने के दिए थे निर्देश, पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एजुकेशन और ट्राइबल याने ‘‘ई और टी संर्वग’’को मर्ज करने के थे पक्षधर रायपुर : विधानसभा में आज मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया। विधायक शेषराज हरवंश के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि एजुकेशन विभाग से ट्राइबल विभाग में और ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग में ट्रांसफर का कोई नियम नहीं है। विधानसभा में लिखित जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग और एजुकेशन विभाग से ट्राइबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों के स्थानांतरण का कोई नियम नहीं है। मुख्यमंत्री ने ये भी स्पष्ट किया है कि ट्राइबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों का शिक्षा विभाग में संविलियन भी नहीं किया गया है। भविष्य में ऐसे नियम और नीति बनाने की योजना भी अभी नही है। गौरतलब है कि पूर्व शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा मंत्री पद पर रहते विगत 18 जून को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय तथा अन्य अधिकारियों को ट्राइबल विभाग एवं एजुकेशन विभाग को मर्ज करने के निर्देश दिए थे । पूर्व शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एजुकेशन और ट्राइबल याने ‘‘ई और टी संर्वग’’ को मर्ज करने की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे । पूर्व शिक्षामंत्री के इस कथन के बाद पूरे प्रदेश के शिक्षा विभाग अंतर्गत ‘‘ई और टी संर्वग’’ के शिक्षको, कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई थी। हजारों लोगों को उम्मीद की रोशनी नजर आने लगी थी कि एजुकेशन और ट्राइबल के मर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग में ‘‘ई और टी संर्वग’’ में आपस में स्थानातंरण एवं पदोन्नति संभव हो सकेगा। किन्तु आज विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कर दिए कि ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग और एजुकेशन विभाग से ट्राइबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों के स्थानांतरण का कोई नियम नहीं है। मुख्यमंत्री ने ये भी स्पष्ट किया है कि ट्राइबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों का शिक्षा विभाग में संविलियन भी नहीं किया गया है। भविष्य में ऐसे नियम और नीति बनाने की योजना भी अभी नही है। मुख्यमंत्री के इस कथन के बाद समुचे शिक्षा जगत में निराशा और अनेक सवाल जन्म लेने लगे है कि इसी भाजपा सरकार के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहनअग्रवाल द्वारा एजुकेशन और ट्राइबल याने ‘‘ई और टी संर्वग’’ को मर्ज करने की बात कही थी, वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विधानसभा में लिखित जवाब दिया जाता है कि ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग और एजुकेशन विभाग से ट्राइबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों के स्थानांतरण का कोई नियम नहीं है। मुख्यमंत्री ने ये भी स्पष्ट किया है कि ट्राइबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों का शिक्षा विभाग में संविलियन भी नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि भविष्य में ऐसे नियम और नीति बनाने की योजना भी अभी नही है। इस सबंध में सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए की क्या भविष्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत एजुकेशन और ट्राइबल याने ‘‘ई और टी संर्वग’’ को मर्ज किया जावेगा अथवा नहीं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts