Wed, 17 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: खूंखार भालू का आतंक, बच्ची और युवक को मार डाला, चार जख्मी

Admin / Tue, May 27, 2025 / Post views : 244

Share:

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 24 घंटे के भीतर भालू के हमले से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए.

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 24 घंटे के भीतर भालू के हमले से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए. मरने वालों में एक 13 साल की बच्ची भी शामिल है. भालू के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिलझेरिया गांव में 24 घंटे के अंदर भालू ने 6 लोगों पर हमला किया. ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने शुक्रवार की शाम हुए भालू के हमले से हुई बच्ची की मौत के बाद एहतियातन कोई मुनादी नहीं कराई. ऐसे में भालू ने शनिवार सुबह दोबारा ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस दौरान एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए.

बकरी चराने गई बच्ची को बनाया शिकार

शुक्रवार को मरवाही के बेलझरिया गांव में भालू ने बकरी चराने गई 13 वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बनाया. उसके अटैक से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. हमला करने के बाद भालू उसी स्थान पर बैठा रहा. बता दें कि भालू शाकाहारी जानवरों की श्रेणी में आता है, लेकिन भालू एक बार मानव खून या मांस का ले तो वह और आक्रामक हो जाता है.

मशरूम लेने गए युवकों पर किया हमला 

शनिवार सुबह तीन ग्रामीण जब जंगली मशरूम लेने गए थे तो भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही लाया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग इस पूरी घटना पर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहा है. उनका आरोप है कि देर शाम हुई घटना के बाद वन विभाग एक बार भी मौके पर नहीं पहुंचा और ना इसकी पड़ताल की. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने समय रहते यहां भालू के होने की मुनादी भी नहीं कराई. फिलहाल भालू के हमले से गांव में दहशत का माहौल है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts