Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज : कई महीनों से गांव में ठहरा था पास्टर, ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर सुनाया फरमान, इंकार करने पर जमकर हुई पिटाई

Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 30, 2026 / Post views : 104

Share:

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में पास्टर की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां एक पास्टर कई महीनों से गांव में रह रहा था। ग्रामीणों ने उसे गांव छोड़ने का फरमान सुनाया था।

conversion

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुछ ग्रामीणों ने एक पास्टर पर जबरन धर्मातरण का आरोप लगाते हुए उसे जूते-चप्पलों से पीटा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पास्टर ओडिशा का रहने वाला है। भीड़ ने पिटाई के बाद पास्टर के कपड़े भी फाड़ दिए हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि पास्टर पिछले कुछ समय से गांव में रह रहा था और लोगों का धर्म बदलने की कोशिश कर रहा था। गांव में इस संबंध में बैठक भी आयोजित की गई थी। जिसमें फैसला लिया गया था कि पास्टर को गांव से बाहर जाना होगा। पास्टर ने गांव के इस फैसले का विरोध किया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी।

मामला बस्तर थाना क्षेत्र के रेटावंड गांव का है। पास्टर ओडिशा के नवरंगपुर इलाके का रहने वाला है। पिछले करीब डेढ़ साल से वह अपने परिवार के साथ रेटावंड गांव में रह रहा था।

दो दिन पहले हुई थी मीटिंग

पास्टर के लगातार गांव में रहने के बाद गांव में विरोध की लहर फैल गई थी। गांव वालों ने दो दिन पहले इस संबंध में बैठक की थी। इस मीटिंग में पूरा गांव शामिल हुआ था। इस मीटिंग में गांव के धर्मांतरित परिवार के लोग भी शामिल हुए थे। गांव वालों ने मीटिंग कर पास्टर को गांव छोड़ने कहा।


पास्टर ने किया विरोध

पास्टर को जब पंचायत के फैसले की जानकारी मिली थी इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पास्टर की बेदम पिटाई कर दी। हालांकि इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तनावपूर्ण माहौल के बीच पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। हालांकि इस मामले में पास्टर ने लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई।

  • बस्तर में एक पास्टर की जमकर हुई पिटाई

  • ग्रामीणों ने पास्टर को गांव छोड़ने का कहा था

  • परिवार के साथ गांव में रह रहा था पास्टर

  • पास्टर ने थाने में दर्ज कराई शिकायत


पास्टर ने गांव छोड़ने का दिया भरोसा

पुलिस ने मामले की जानकारी देखते हुए बताया कि पास्टर ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि वे जल्द ही गांव छोड़ देंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव में तनावपूर्ण जैसे हालात नहीं हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts