Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

पीतांबरा पीठ पहुंचे UP के सीएम योगी आदित्यनाथ: मां बगलामुखी देवी के किए दर्शन

सूचना

#बालोद_न्यूज़ : बहू ने प्रेमी संग रची साजिश, ससुर को करंट देकर मार डाला...

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 21, 2025 / Post views : 319

Share:

छत्तीसगढ़ के बालोद में खौफनाक हत्याकांड सामने आया है. यहां बहू ने अपने म्यूजिक टीचर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की करंट देकर हत्या कर दी. दोनों ने मिलकर साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के बाद इसे हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन शरीर पर मिले चोट के निशानों से मामला खुल गया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है

छत्तीसगढ़ के बालोद में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां बहू ने अपने म्यूजिकल टीचर प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी आरोपियों ने हत्या को हादसा दिखाने की भी पूरी कोशिश की, लेकिन शरीर पर मिले चोट के निशानों ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला डौण्डी लोहारा थाना क्षेत्र का है. पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि मृतक मनोहर निर्मलकर की हत्या उसकी बहू गीता निर्मलकर और उसके प्रेमी लेखराम निषाद ने मिलकर की. गीता का म्यूजिक क्लास के दौरान लेखराम से प्रेम प्रसंग हो गया था. इसी के बाद गीता ने ससुर की हत्या की साजिश रची.

वारदात के दिन लेखराम अपने साथ इलेक्ट्रिशियन ग्लव्स, तार और लोहे की रॉड (सब्बल) लेकर गीता के घर पहुंचा. रॉड में तार लपेटकर गीता के हाथों में ग्लव्स पहनाए और बहू से ससुर को करंट लगवाया. वहीं लेखराम ने स्विच बोर्ड चालू कर दिया, जिससे करंट लगने से मनोहर निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद गीता ने चालाकी दिखाते हुए परिजनों और ग्रामीणों को बताया कि उसके ससुर शराब के नशे में साइकिल से गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई, लेकिन जब अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान देखे तो शक गहराया और उन्होंने डौण्डी लोहारा पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई पुलिस ने जब गहनता से पूछताछ की तो गीता ने जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसका ससुर रोज शराब पीकर उससे मारपीट करता था और उस पर गलत नजर रखता था, जिससे तंग आकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले की आगे की जांच जारी है. पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts