Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

बेटे ने की मां की हत्या, घरेलू विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस की हिरासत में आरोपी

किस दिन दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने एंट्री को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सूचना

: सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक देसी शराब की तस्करी करा रहा था, मोपका पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार

Share:
वर्दी की आड़ में देशी शराब का अवैध कारोबार संचालित कर रहा, बिलासपुर पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक मोपका पुलिस ने सूचना के आधार पर एक कार में 5 बोरे में भरी लगभग 10 पेटी शराब को जब्त किया। गिरफ्तार युवक ने खुलासा किया कि वह मोपका देशी शराब दुकान के पास चखना दुकान लगाता है और जब्त शराब सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक को देने जा रहा है। मोपका पुलिस कार को जब्त कर फरार आरक्षक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मोपका पुलिस ने शराब तस्करी की सूचना पर एक कार को रोक कर जांच की तो उसमें 5 बोरे में रखा लगभग 10 पेटी देशी प्लेन महुआ शराब 480 नग पुलिस को मिला। पुलिस की पूछताछ में कार में सवार युवक ने अपना नवीन उर्फ भज्जी पिता रामकिशोर बोले (34) निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने व मोपका शराब दुकान में चखना दुकान लगाने की जानकारी दी। कार क्रमांक सीजी 28 पी 6742 चालक ने अपना नाम बलराम पिता जरहू यादव (51) निवासी टिकरापारा ऑटो चालक होना बताया। दोनों ने बताया कि पुलिसकर्मी नील कमल राजपूत के कहने पर उससे 45 हजार रुपए लेकर उसकी कार सीजी 28 पी 6742 से दोनों शराब लेकर पहुंचाने के लिए जा रहे थे। मोपका पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि आरक्षक नील कमल राजपूत सकरी थाने में पदस्थ है। क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार चलाता है। मोपका पुलिस ने संदेहियों के कथन पर आरक्षक नील कमल राजपूत को पकड़ने के लिए टीम को रवाना किया। मोपका पुलिस द्वारा शराब व कार जब्त होने की जानकारी लगते ही आरक्षक ड्यूटी से फरार हो गया। मोपका पुलिस ने मिले साक्ष्य के आधार पर आरक्षक नील कमल राजपूत को भी शराब के अवैध कारोबार में लिप्त होने का दोषी बनाया है।
शराब खरीदने के लिए कर्मचारियों का इस्तेमाल
चखना दुकान संचालक नवीन बोले से पुलिस ने भारी मात्रा में देशी सरकारी शराब किस शराब भट्ठी से खरीदा गया, जानकारी मांगी। पूछताछ में नवीन ने बताया कि उसके यहां कार्यरत कर्मचारी व जो शराब पीने चखना खाने पहुंचते हैं उसके माध्यम से 10 से 15 पाव प्रति व्यक्ति शराब खरीदवाया गया है। फिर बोरे में भर कर नील कमल राजपूत के कहने पर पहुंचाने जाने की बात पुलिस को बताई गई। वाहन क्रमांक सीजी 28 पी 6742 को थाने में लाकर मोपका पुलिस ने जब जांच की तो खाकी वर्दी बिना नेम प्लेट की, एक केन प्लास्टिक का, एक खाकी रंग पहनने का बाडी गार्ड कपड़ा, एक रील्ड प्लास्टिक का जिसमें लाल रंग में रेडियम में पुलिस लिखा हुआ था, एसबीआई का खाता आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत के नाम का, चेक बुक, पुलिस आईडी कार्ड नीलकमल सिंह राजपूत का। एचडीएफसी बैंक का डेबिट कार्ड, एचपी गैस कार्ड जितेन्द्र सिंह के नामका, थाना तखतपुर से थाना सकरी स्थानान्तरण के संबंध में दस्तावेज जब्त किया है।
शराब तस्करी की सूचना पर मोपका पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने कार को रोक कर जांच की तो उसमें 5 बोरी में देशी प्लेन शराब के साथ पुलिस की वर्दी, आईडी कार्ड व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरक्षक को मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपी बनाया गया है। कार आरक्षक की पत्नी के नाम पर दर्ज है। आरोपी आरक्षक की तलाश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts