Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: स्कूल में अचानक चक्कर खाकर गिरने लगे छात्र, 40 बच्चों की तबियत बिगड़ी, कई गंभीर, प्लांट से जहरीली गैस से रिसाव के बाद हड़कंप

Share:

ABN Express News 24x7 

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सीमेंट प्लांट से जहरीली गैस के रिसाव के कारण 40 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। कुछ बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। स्कूली छात्रों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए रायपुर से टीम आ रही है।

  • बलौदाबाजार में खपराडीह स्कूल में 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
  • पढ़ाई के दौरान ही चक्कर खाकर गिरने लगे बच्चे, कई गंभीर
  • 18 बच्चें सुहेला अस्पताल, 12 सिमगा, 2 जिला अस्पताल में भर्ती
  • कलेक्टर ने कहा- सीमेंट प्लांट से गैस रिवास के कारण हादसा
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सरकारी स्कूल के 40 से ज्यादा बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिले के खपराडीह शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में जहरीली गैस के रिसाव के कारण क्लास रूम में पढ़ाई के दौरान ही बच्चों को अचानक चक्कर आने लगे। कुछ छात्र क्लास में ही उल्टियां करने लगे तो कुछ बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। दरअसल, बुधवार को दोपहर के बाद पढ़ाई के दौरान स्कूल के बच्चे अचानक बेहोश होने लगे, छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वह चक्कर खाकर जमीन में गिरने लगीं। टीचरों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। वहीं, बच्चों के बेहोश होने की जानकारी मिलते ही परिजन भी स्कूल पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि गांव के पास ही सीमेंट प्लांट है। सीमेंट प्लांट से जहरीली गैस को रिवास होने के कारण बच्चे बेहोश हुए हैं। टीचर ने कहा- गैस की आ रही थी गंध स्कूल प्रबंधन ने एंबुलेंस के लिए फोन किया लेकिन एंबुलेंस की व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद नहीं थी जिस कारण से बच्चों को निजी वाहनों से सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, क्लास के बाकी सभी विद्यार्थियों को गांव के ही सामुदायिक भवनों में पढ़ाई के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। स्कूल की एक टीचर का कहना है कि स्कूल में गैस की गंध आ रही थी। इसी गंध के कारण बच्चों को उल्टियां हुईं और वह बेहोश होकर गिर गईं। बच्चों को देखने पहुंचे कलेक्टर मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी, सुहेला गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बच्चों और उनके परिजनों से भी मुलाकात की है। कलेक्टर दीपक सोनी ने गैस लीकेज की संभावना है। रायपुर से पर्यावरण विशेषज्ञ और हाइजीन लैब की टी रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो इसलिए स्कूल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों को बलौदाबाजार रेफर किया गया है। पास में ही है सीमेंट फैक्ट्री खपराडीह गांव के पास ही एक सीमेंट प्लांट है। यहां से निकली जहरीली गैस से बच्चे बीमार हो गए। गैस के रिसाव के बाद खपराडीह गांव के लोगों प्रदर्शन करते हुए प्लांट पहुंचे। ग्रामीणों ने प्लांट बंद करने के लिए नारेबाजी की। वहीं, मौके पर पुलिस टीम मौजूद है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts