Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने बताई सनातनी की पीड़ा, कहा- मुसलमान-ईसाई के बच्चे ईमानदार, लेकिन हिन्दू के बच्चे ईमानदार नहीं

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 12, 2026 / Post views : 185

Share:

रायपुर। मुसलमान के बच्चे ईमानदार हैं, ईसाई के बच्चे ईमानदार हैं, क्योंकि वो कुरान और बाइबिल पढ़ते हैं. लेकिन हमारे बच्चे ईमानदार नहीं हैं, क्योंकि वो गीता नहीं पढ़ते हैं. हमने बच्चे को हाऊ टू अर्न मनी सिखाया है. गीता-महाभारत का ज्ञान नहीं दिया. यह बात प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक सनातनी के तौर पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कही।

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर रायपुर के बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे. आयोजन के पहले रविवार को कथा वाचक कथा आयोजक योगेश अग्रवाल के साथ प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ चर्चा में तत्कालीन विषयों पर, खासतौर से धर्म से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।

ठीक नहीं लिव इन रिलेशनशिप

देवकी नंदन ठाकुर ने हाल ही शादी से पहले और शादी के बाद हत्या की आई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यूथ गलत दिशा में जा रहा है. अपने पार्टनर के द्वारा मारा जा रहा है. सिया का चरित्र अभी-अभी सामने आया है. लिव इन रिलेशनशिप ठीक नहीं है.

सनातन बोर्ड बनाने की वकालत

कथावाचक ने देश में सनातक बोर्ड आवश्यकता बताते हुए कहा कि यही सरकार मदरसों को फंड देती है, लेकिन गुरुकुल और मंदिरों को कुछ नहीं देती है. हम चाहते है सनातन बोर्ड का गठन हो. आने वाली पीढ़ी सुरक्षित हो. जिनको पद और कुर्सी मिल जाए. उनको सनातन के लिए काम करना चाहिए.

सनातनी कहीं नहीं जाता धर्मांतरण करवाने

धर्मांतरण पर देवकी नंदन ने कहा कि सनातनी तो कभी नहीं जाता है धर्मांतरण करवाने. जिसके पूर्व जन्म के पाप होंगे, वो खुद चला जाएगा. कोई पैसा लेकर आता है, तो कोई तलवार लेकर आता है. पता नहीं ये कौन सा धर्म है, जो धर्मांतरण करवाता है. उसके बाद भी हम कह रहे है कि हम सनातनी हैं. भारत में जब लोग, युवा गीता पढ़ लेगा. वो सनातन की भाषा समझ जाएगा.

दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी

स्कूल में पढ़ाएं चरित्र वाला सब्जेक्ट

स्कूलों में बच्चों को दी जा रही शिक्षा पर तंज कसते हुए कथा वाचक ने कहा कि आज छोटे-छोटे बच्चों को बॉलीवुड गाना पर नचाया जा रहा है. छोटे-छोटे बच्चों को छैया-छैया गाने में नचाया जा रहा है. गुरु को चरित्रवान बनाया जाना चाहिए. टीचर क्या सिखा रहा है? इसीलिए हम कहते हैं कि बच्चे बॉलीवुड गाने पर डांस न करें. सावित्री, लक्ष्मी बाई, सीता की अभिव्यक्ति करे. चलाना है तो स्कूल चलाएं, लेकिन चरित्र वाली सब्जेक्ट सिखाएं.

संसद में धर्माचरित के लिए हो आरक्षण

देवकी नंदन ठाकुर ने संसद में धर्माचरित लोगों के जाने की बात कहते हुए कहा कि 50 सीट आरक्षित कर देना चाहिए. लिविंग रिलेशनशिप नहीं होना चाहिए. वेश्यावृती को लीगल कर दिया है. समलैंगिग का कानून बन गया है, तो हम विश्व गुरु कैसे बनेंगे. इस लिए धर्माचरित लोगों को सदन में जाना चाहिए.

कुछ बड़ा करने वाले हैं मोदी जी

राम मंदिर में चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौन रहने पर कथा वाचक ने कहा कि अगर मोदी जी मौन हैं, तो कुछ बड़ा करने वाले है. कुछ बड़ा होने वाला है. ऐसा मेरा मानना है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts