Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: पीएम जनमन योजना के तहत विशेष शिविर आज से, कलेक्टर योजना में प्रगति और मेगा इवेन्ट की तैयारियों की आज करेंगे समीक्षा

Admin / Fri, Aug 23, 2024 / Post views : 225

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर महीने में आयोजित मेगा इवेन्ट में पीवीटीजी हितग्राहियों से करेंगे संवाद बिलासपुर, पीएम जनमन योजना के तहत पीव्हीटीजी बसाहटों में शासन की योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ देने विशेष शिविर का आयोजन आज 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में मेगा इवेन्ट का आयोजन होगा जिसमें प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी देश के सभी पीव्हीटीजी बसाहट वाले जिलों को संबोधित करते हुए टू-वे कनेक्टिविटी के माध्यम से पीवीटीजी हितग्राहियों से सीधे संवाद करेंगे। कलेक्टर श्री अवनीश शरण जनमन योजना में प्रगति की समीक्षा और मेगा इवेन्ट की तैयारियों के संबंध में कोटा ब्लॉक के शिवतराई में बैठक लेंगे। पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी हितग्राहियों को लाभान्वित करने शिविरों का आयोजन 23 अगस्त 2024 से 10 सितम्बर 2024 तक होगा। इन शिविरों में हितग्राहियों के लिए आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र, राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृत्व वंदना, किसान क्रेडिट कार्ड, सिकल सेल जांच, जाति प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ व मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं पीव्हीटीजी को प्रदान करना है। इन ग्रामों में होगा शिविरों का आयोजन कोटा ब्लॉक के ग्राम शिवतराई में आज प्रथम शिविर का आयोजन होगा। 24 अगस्त को धूमा, 27 अगस्त करका, 28 अगस्त मझगांव, 29 अगस्त करही कछार, 30 अगस्त बहेरामुड़ा, 31 अगस्त आमामुड़ा, 2 सितम्बर खोंगसरा, 3 सितम्बर टांटीधार, 4 सितम्बर कुरदर, 5 सितम्बर करवा, 7 सितम्बर चपोरा, 9 सितम्बर उमरिया दादर, 10 सितम्बर परसापानी में शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम जेवरा में 27 अगस्त, ग्राम खैरवारपारा में 30 अगस्त, तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम वरगन में 27 अगस्त, राम्हेपुर में 31 अगस्त को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर अवनीश शरण कोटा ब्लॉक के शिवतराई में जनमन कार्यक्रमों की समीक्षा, आईसी कैम्पेन और मेगा इवेन्ट की तैयारियों के संबंध में दोपहर 12 बजे बैठक लेंगे। बैठक में संबंधित विभागों के जिलाधिकारी और जनपद क्षेत्र कोटा के संबंधित मैदानी अमले उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने विशेष पहल की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts