Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: एकलव्य आवासीय विद्यालय में शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर बाउंड्रीवाल कूदकर भागे छह बच्चे

Share:
छत्‍तीसगढ़ के धमतरी में कुछ बच्‍चे आवासीय गृह में शिक्षक की प्रताड़ना से परेशान होकर भाग गए। डीईओ टीआर जगदल्ले ने बताया कि गांव में एकलव्य आवासीय विद्यालय के कक्षा सातवीं के ईशांत ध्रुव, चेतन कंवर, लोकेश्वर बिसेन, चुमेश्वर कमार, चंद्रकांत कोर्राम और नौंवीं कक्षा के तरुण कोर्राम मिले। इन बच्चों को स्कूल प्रबंधन को सुरक्षित सौंप दिया गया है।
  • डीईओ ने घटना की जांच टीम की गठित।
  • कलेक्टर तक पहुंची मामले की शिकायत।
  • गांव में मिले सभी आदिवासी व कमार बच्चे।
एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह कुकरेल में शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छह आदिवासी व कमार बच्चों ने स्कूल परिसर का बाउंड्रीवाल कूदकर कर भाग निकले। सभी बच्चे देर शाम पास के गांव में मिले। सरपंच व ग्रामीणों ने सभी बच्चों को गांव में सुरक्षित रखा था। घटना की जानकारी होने पर मौके में जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे और समझाईश के बाद स्कूल प्रबंधन को बच्चों को सौंप दिया गया है। इधर डीईओ ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित किया है। आखिर आदिवासी व कमार बच्चों को शिक्षक किस तरह प्रताड़ित कर रहे हैं, इसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी। यह है पूरा घटनाक्रम एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह कुकरेल के छह बच्चे 13 फरवरी को खेलकूद के दौरान दीवार कूदकर स्कूल से भाग निकले। इन स्कूली बच्चों को मथुराडीह के सरपंच परमेश्वर देवांगन और ग्रामीणों ने सकुशल स्कूल प्रबंधन को सौंपा। एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह कुकरेल में अध्ययनरत छात्र खेलकूद के दौरान बुधवार को स्कूल के बाउंड्रीवाल कूदकर भाग गए थे। स्कूल से पैदल चलते हुए बच्चे ग्राम मथुराडीह पहुंचे। यहां गांव के सरपंच परमेश्वर देवांगन ने इतने बच्चों को ग्रुप में देखकर जानकारी ली। तब बच्चों ने अपनी समस्या ग्रामीणों के समक्ष रखी। इसे बाद सरपंच ने बच्चों को अपने साथ लेकर आदिवासी समाज भवन में लाए। यहां उन्हें भोजन कराया। सरपंच ने इस घटना की जानकारी मीडिया और अधिकारियों को दी। सरपंच देवांगन ने बताया कि छह बच्चे शाम छह बजे के आसपास मथुराडीह पहुंचे। डरे और सहमे बच्चों से बात किया तो पता चला बच्चे एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में पढ़ाई करते हैं। बच्चों का आरोप था कि स्कूल के किसी शिक्षक की प्रताड़ना से परेशान होकर स्कूल से भागे हैं। इन्हें सुरक्षित रख कर स्कूल प्रबंधन और जिला शिक्षा अधिकारी को जानकारी दिए। इस पर विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि शाम को साढ़े चार से साढ़े पांच बजे खेलकूद के दौरान छह बच्चे स्कूल से गायब हुए थे। इसमें कक्षा सातवीं के पांच और नौवीं के एक स्कूली बच्चे अटेंडेंस के समय नहीं थे। इसके बाद स्कूल के शिक्षकों को इन्हें ढूंढने भेजा गया। ग्राम मथुराडीह में बच्चों की मिलने की सूचना मिलते ही यहां पहुंचकर सरपंच और ग्रामीणों से बच्चों को अपने कब्जे में लिए। ग्रामीणों ने सकुशल छह बच्चों को स्कूल प्रबंधन को सौंपा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से की पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने प्राचार्य और ग्रामीणों से चर्चा किया। उनका पक्ष जाना। इसके बाद बंद कमरे में छह बच्चों से उन्होंने बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। बच्चों से बातचीत करने के बाद बताया कि स्कूलको सौंपा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से की पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने प्राचार्य और ग्रामीणों से चर्चा किया। उनका पक्ष जाना। इसके बाद बंद कमरे में छह बच्चों से उन्होंने बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। बच्चों से बातचीत करने के बाद बताया कि स्कूल के किसी शिक्षक की प्रताड़ना से परेशान होकर बच्चे स्कूल से भागे हैं। उन्हें सुझाव दिया गया कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी शिक्षक नहीं डांटेगा। इस घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर स्कूल भेजने की बात कही है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts