Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ श्यामलाल के पक्के माकान का सपना

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बेमेतरा - जिला मुख्यालय से 35 किमी पर स्थित एवं ब्लाक मुख्यालय साजा से 16 कि.मी दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बदनारा निवासी श्याम लाल साहू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनको अपने सपनो का घर मिल चूका है । जनगणना 2011 के अनुसार ग्राम पंचायत बदनारा का जनसख्या 2560 है एवं ग्राम में साप्ताहिक हाट बजार दो दिन का आयोजन होता है जिसमे आस पास के ग्रामीणो को आवश्यकता के सभी समान ग्राम से उपलब्ध हो जाता है। ग्राम में हायर सेकंडरी स्कुल, खेल मैदान, ग्राम पंचायत भवन, मगल भवन, समाजिक सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, धान खरीदी केन्द्र, पटवारी कार्यालय के साथ आयुर्वेदिक ग्राम भी है। ग्राम पंचायत बदनारा में प्राचीन शिव शंकर, माँ महामाया, गायत्री मंदिर, महावीर मंदिर स्थित है। तथा ग्राम पंचायत का गठन जब से पचायती राज अधिनियम लागु हुआ तब से ग्राम पचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है। ग्राम पंचायत बदनारा में सभी जाति-धर्म के लोग निवासरत है। तथा ग्राम में सभी ग्रामीण लोगो की आर्थिक स्थिति मध्यम वर्ग के है। ग्राम की आर्थिक स्थिती इस ग्राम के लोग मौसम अधारित कृषि पर निर्भर है, तथा आय का साधन कृषि है। ग्राम के लोग पलायन नहीं करते ग्राम में रहकर ही अपना जिवकोपार्जन कर रहे है। ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 42 परिवारो को आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। तथा ग्राम स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण से ओ.डी.एफ. ग्राम बन गया है। ग्राम में सी.सी. रोड, नाली निर्माण, मंगल भवन, रगमच, स्कुल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खेल मैदान, मनरेगा के अतर्गत पचरी, निजी डबरी, तालाब गहरीकरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित है। एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पात्रता परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदाय किया गया है। नल-जल योजना के तहत पानी टकी निर्माण किया गया है जिससे सभी ग्रामवासी को पानी का समस्या नहीं होता है। उल्लेखनीय कार्य और उनका ग्राम पर प्रभाव ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत चयनित परिवारो का उन्मुखीकरण का कार्य किया गया जिसमें स्वीकृति वर्ष 2016-17 से 2018-19 तक समस्त आवासो को पूर्ण किया जा चुका है। सफलता के लिये किये गये प्रमुख नवाचार ग्राम में समय-समय पर भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति आवासो को पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिससे आवास समय-सीमा में पूर्ण किया जा सकें। हितग्राही श्याम लाल साहू ने बताया की हमारा कंच्चा मकान था , बारिश के दिनों में पानी टपकता था , जिससे घर के चारों तरफ पानी भर जाता था। हमारी उतनी आमदनी नहीं थी की हम अपने कच्चे मकान को गिराकर पक्का मकान बनवा सके। फिर मुझे कुछ दिनों बाद राज्य शासन द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ मिला तो घर में ख़ुशी ली लहार दौर पड़ी। इस योजना का लाभ मुझे एवं मेरे परिवार को भी मिला। उन्होंने कहा की अब हम सब परिवार अपने पक्के माकन में बहुत खुश है। इसके लिए मै और मेरा पूरा परिवार राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिल से धन्यवाद करते है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts