Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

‘मानसून’ इज बैक: 2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हुआ, मुंबई में जोरदार बारिश....

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

सूचना

CG NEWS : शहीद एवं स्वर्गीय पुलिस कर्मियों की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ कथा का श्रवणपान किया गया

Abhyuday Bharat News / Sat, Sep 13, 2025 / Post views : 244

Share:

शहीद एवं स्वर्गीय पुलिस कर्मियों की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ में श्री हरिहर क्षेत्र सेवा समिति मदकू के पदाधिकारियों ने कथा श्रवण किया।

सरगांव -जिला पुलिस बल मुंगेली के तत्वावधान में शहीद एवं स्वर्गीय पुलिस कर्मियों के मोक्षार्थ श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ का आयोजन निरंतर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जारी है। सप्ताह भर चल रहे इस धार्मिक आयोजन के छठवें दिवस की कथा में श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारियों ने सहभाग कर भक्ति का रसास्वादन किया।

इस अवसर पर कथा व्यास पं. उमाकांत मिश्र एवं सूरज मिश्र द्वारा रूक्मणी विवाह प्रसंग की भावपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंत्रमुग्ध होकर श्रवण किया। रुक्मणी विवाह प्रसंग की कथा ने श्रोताओं को न केवल अध्यात्म से जोड़ा बल्कि जीवन में भक्ति, प्रेम और समर्पण के महत्व को भी उजागर किया।

कथा पश्चात समिति के पदाधिकारी मनीष मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, मनीष साहू एवं कमलेश अग्रवाल ने कथा व्यासगण को माण्डूक्य ऋषि का तैलचित्र स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किया। साथ ही उन्होंने व्यासगण को श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता का संक्षिप्त परिचय भी दिया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीद एवं दिवंगत पुलिस कर्मियों के मोक्ष हेतु आयोजित यह धार्मिक आयोजन सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ है, जो समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति को साधुवाद प्रेषित किया और इसे अनुकरणीय बताया।

गौरतलब है कि श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ का आयोजन प्रतिदिन विविध प्रसंगों के साथ जारी है, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति का लाभ ले रहे हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts