Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू तीर्थ क्षेत्र का ले रहा है स्वरूप -धरम लाल कौशिक, सिद्धिदात्री मंदिर भूमि पूजन समारोह संपन्न

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

सिद्धिदात्री मंदिर भूमि पूजन समारोह संपन्न

सरगांव - हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू जागृत क्षेत्र है माण्डूक्य ऋषि की तपस्चर्या से लेकर आज होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों से यह क्षेत्र तीर्थ क्षेत्र के रूप में स्थापित हो रहा है, सिध्दिदात्री मंदिर के निर्माण से आसपास के क्षेत्र में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा। उक्त बातें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरम लाल कौशिक ने हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आयोजित सिध्दिदात्री मंदिर भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। अपने उद्बोधन में उनके द्वारा संत श्री रामरूप दास महात्यागी जी के मंदिर निर्माण की पहल को हर संभव सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

सिध्दिदात्री मंदिर निर्माण की रूपरेखा और भूमिका के संबंध में संत श्री रामरूप दास महात्यागी ने कहा कि हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप इस उत्तरवाहिनी शिवनाथ नदी के मध्य स्थित सिद्ध क्षेत्र मदकूद्वीप में माता की प्रेरणा से "मां श्री सिद्धिदात्री" मंदिर निर्माण का संकल्प आसपास के ग्रामीण बन्धु बहनों द्वारा लिया गया है। मदकू द्वीप को केन्द्र मानकर आसपास के इक्यावन गांवों से गांव की ग्राम देवीयों (महामाया, शीतला, लखनीदेवी माता गुड़ी) की चरण पादुका "श्री सिद्धिदात्री मंदिर" में स्थापित कर "५२ग्रामदेवी शक्ति पीठ " श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में स्थापित करने का शुभ संकल्प लिया गया है। भूमि पूजन के पश्चात ग्राम मदकू, परसवानी,अकोली, ठेलकी, बासीन, देवाकर,धूमा, सरगांव,घुरसेना, नांदघाट,मगरघटा, झुलना, सेमरिया आदि 21 ग्राम की महामाया समिति के पदाधिकारियों को समारोह के मुख्य अतिथि धरम लाल कौशिक,संत रामरूपदास महात्यागी, डॉ ललित माखीजा, श्रीमती अंबालिका साहू, नकुल जी के द्वारा चांदी की चरण पादुका का वितरण किया गया। इन चरण पादुकाओं को अपने अपने ग्राम के महामाया, शीतला , लखनी देवी,माता गुड़ी में रखी जावेगी , मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर उक्त चरण पादुकाएं मंदिर में स्थापित की जावेगी। सिद्धीदात्री मंदिर भूमि पूजन समारोह में जीवन लाल कौशिक, राममनोहर दुबे, प्रदीप शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, मनीष मिश्रा, शिव पाण्डेय, मनीष साहू, डब्लू सिंह ठाकुर, डॉ रामेश्वर वर्मा, रामबिहारी वर्मा, हेम सिंह चौहान, जागेश्वर सिंह, कमलेश अग्रवाल, परमानंद साहू,पंकज वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रात्रि उर्वशी साहू,दुर्ग के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने उक्त कार्यक्रम का आनंद उठाया। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू की पुरावैभव- आठवीं शताब्दी में सनातन को एकात्म भाव से जोड़ने के लिए आदिशंकराचार्य जी ने पंचदेव (गणेश,शिव, विष्णु,सूर्य और शक्ति) पूजन की प्रथा स्थापित किया। एकवेदी पर पांचों देव लिंग (पिंडि) स्वरूप में स्थापित होने पर वह "स्मार्तलिंग" कहलाता है। मदकूद्वीप में २०११मे उत्खनन से स्मार्तलिंग की द्वादश श्रृंखला के अलावा अष्टभुजी श्री गणेश प्रतिमा, चतुर्भुजी श्री उमा महेश्वर प्रतिमा, गरूड़आरूढ़ श्री लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा के अलावा अठारह मंदिरों की श्रृंखला में पांचवें मंदिर में "मां महिषासुर मर्दिनी" की प्रतिमा प्राप्त हुई है। द्वीप में श्री धूमनाथ श्री जलेश्वर महादेव मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण श्री राधाकृष्ण मंदिर, प्राचीन श्री अष्टभुजी गणेश जी का भव्य दिव्य मंदिर स्थापित है। अनिल बघेल की रिपोर्ट : अभ्युदय भारत न्यूज़ 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts