Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

‘मानसून’ इज बैक: 2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हुआ, मुंबई में जोरदार बारिश....

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

सूचना

CG NEWS : श्री हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप क्षेत्र के विकास के शिल्पी शांताराम जी का निधन राजकीय सम्मान के साथ मदकूद्वीप में अंतिम सं

Abhyuday Bharat News / Sat, Sep 6, 2025 / Post views : 373

Share:

श्री हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप क्षेत्र के विकास के शिल्पी शांताराम जी का निधन

राजकीय सम्मान के साथ मदकूद्वीप में अंतिम संस्कार

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य मंत्री मदकू द्वीप पहुँचे, दी श्रद्धांजलि

सरगांव- विकासखंड पथरिया स्थितश्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू क्षेत्र के विकास के शिल्पी एवं समाजसेवी शांताराम जी के निधन पर श्रद्धांजलि देने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य मंत्री एवं जनप्रतिनिधि पहुँचे और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्रियों ने कहा कि 94 वर्षीय शांताराम जी का निधन रायपुर में हुआ। भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक के पद पर रहते हुए उन्होंने सुविधाएँ और प्रतिष्ठा का त्याग कर हिंदू समाज के उत्थान हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने का संकल्प लिया। संघ में रहते हुए वे जिला, विभाग, प्रांत प्रचारक और क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों पर कार्यरत रहे। वर्ष 1990 से उन्होंने श्री हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप को पुनः स्थापित एवं विकसित करने का मिशन अपनाया। उनके अथक प्रयासों से यह क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से पुनर्जीवित हुआ तथा श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं का प्रमुख केंद्र बना।मदकू के साथ ही उन्होंने बैतलपुर की कुष्ठ बस्ती चंदरपुर में शिव मंदिर निर्माण, चिकित्सा सेवाएँ और सामाजिक कार्यों के साथ-साथ नवागढ़ के शमी गणेश मंदिर के पुनर्निर्माण में भी योगदान दिया। सेवा और संगठन से ओतप्रोत उनका जीवन अनेक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार आज प्रातः 08 से 10 बजे तक उनका पार्थिव शरीर रायपुर स्थित जागृति मंडल में अंतिम दर्शन हेतु रखा गया। तत्पश्चात मध्याह्न 01 बजे श्री हरिहर क्षेत्र मदकू में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शांताराम जी का निधन न केवल श्री मदकू द्वीप के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृतियाँ और आदर्श भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, खुशवंत गुरु, राजेश अग्रवाल, छ.ग. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, गौरी शंकर अग्रवाल, रमेश बैस, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय, अखिलेश सोनी, भूपेंद्र सवन्नी, शिवरतन शर्मा, प्रांतीय संघ संचालक टोपलाल, राम रूप दास, प्रहलाद रजक, चंद्रहास चंद्राकर, रूपनारायण सिन्हा,कैलाश ठाकुर, श्रीमती अम्बिकालिका साहू ,पोषण यादव,पंकज वर्मा, रणजीत सिंह हुरा, परमानंद साहू,श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति के जीवन लाल कौशिक, भगवती प्रसाद मिश्र,मनीष अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला,प्रदीप चतुर्वेदी, नरेंद्र शर्मा,हेमसिह चौहानसहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

माननीय शांताराम जी का पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। मुंगेली पुलिस बल के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अनिल बघेल की रिपोर्ट : छत्तीसगढ़

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts