Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

छत्तीसगढ़ :- बिलासपुर न्यूज़ : शादी की 25वीं मैरिज एनवर्सरी मनाकर गाड़ी से लौट रहे लोगों को , रांग साइड से आ रहे ट्रक ने कुचला, चार की मौके पर मौत

Abhyuday Bharat News / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 132

Share:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

road accident

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सम्बलपुरी गांव के निकट हुई है। रॉग साइड से आ रहे ट्रक ने एक तेज रफ्तार गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।

चार लोगों की मौके पर ही मौत

हादसे की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सम्बलपुरी गांव के निकट गुरुवार-शुक्रवार देर रात को एक ट्रक और गाड़ी के बीच टक्कर हुई। इस घटना में गाड़ी सवार छत्रपाल रात्रे, विशाल लहरे, अनमोल लहरे और सोनू मिरी की मौत हो गई तथा प्रकाश रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया।

 शादी के सालगिरह में शामिल होने गए थे

ये सभी मुंगेली और बिलासपुर जिले के रहने वाले थे। यह लोग अपने एक रिश्तेदार के विवाह की 25वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सकरी थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे में गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे तब कुछ दूरी पर एक ट्रक ने उनके वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में गाड़ी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।


गाड़ी काटकर निकाला गया शव

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को घटनास्थल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मारे गए लोग और घायल वाहन के भीतर फंसे हुए थे। वाहन के हिस्सों को गैस कटर की मदद से काटकर शवों और घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया तथा उन्हें अस्पताल भेजा गया।


ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि घायल को बिलासपुर शहर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts