Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

सूचना

: नौकरी लगवा दूंगा कहकर किया रेप, फिर वीडियो बनाकर 5 साल तक मिटाते रहे हवस, रिटायर्ड रेंजर व कथित मीडियाकर्मी गिरफ्तार

Admin / Mon, Sep 23, 2024 / Post views : 188

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बैकुंठपुर/चिरमिरी पोड़ी। Girl raped: नाबालिग को नौकरी लगवाने का झांसा देकर रेंजर ने बलात्कार किया था। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया गया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 5 साल तक बलात्कार किया गया। 5 साल बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर मामले की रिपोर्ट थाने में की। इसके बाद पुलिस ने अब रिटायर्ड हो चुके रेंजर और कथित मीडियाकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।
पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी रिटायर्ड रेंजर हीरालाल सेन, साथी कथित मीडियाकर्मी मुश्ताक कुरैशी सहित 3 के खिलाफ धारा 34, 363, 366, 376(2)(एन), पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपियों ने 6 जनवरी 2019 को बलात्कार किया था। इस दौरान पीडि़ता नाबालिग थी। नाबालिग को वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर मनेंद्रगढ़ बुलवाया गया था। फिर तीनों आरोपी पीडि़ता को बैकुंठपुर ले गए थे। यहां उससे बलात्कार किया था। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराई थी।

Girl raped: पीडि़ता को दौड़ाती रही पुलिस

पीडि़ता बलात्कार (Girl raped) की घटना की शिकायत लेकर चौकी पहुंची थी, जिसे चौकी से थाना भेजा गया था। फिर थाना से घटना स्थल वाले क्षेत्र के थाना (दूसरे जिला) भेज दिया गया। इसके बाद पीडि़ता कोरिया जिला शिकायत लेकर पहुंची थी।
इसी बीच मुख्य आरोपी के बैकुंठपुर में होने की जानकारी मिलने पर कोरिया पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। हालांकि थाने में रिटायर्ड रेंजर ने अपनी अफसरगिरी झाडऩे की कोशिश की थी। कोरिया पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकडक़र देर रात तक एमसीबी पुलिस को सौंप दिया था।
उसके बाद एमसीबी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। साथ ही सह आरोपी कथित मीडियाकर्मी मुश्ताक कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।
वीडियो बनाया, फिर 5 साल से कर रहे थे दैहिक शोषण
पीडि़ता ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि आरोपियों ने बलात्कार की घटना का मोबाइल में वीडियो (Rape and made video) बना लिया था। उक्त वीडियो को दिखाकर पिछले 5 साल से बलात्कार कर रहे हैं। इससे वह काफी परेशान हो गई थी। फिर हिम्मत जुटाकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में अपराध दर्ज करा दी।
मामले में पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड रेंजर और कथित मीडियाकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं फरार आरोपी प्रदीप चक्रधारी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। रिटायर्ड रेंजर वनपरिक्षेत्र एवं वनमंडल मनेंद्रगढ़ में पदस्थ था। वह करीब 6 महीने पहले ही सेवानिवृत्त हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts