Wed, 17 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत ग्राम कुहीकला एवं घोटिया में आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किया गया सर्वेक्षण

Admin / Sat, Apr 19, 2025 / Post views : 201

Share:
  • हितग्राहियों को कराया गया गृह प्रवेश
  • - आवास निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन
 

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए चलाए जा रहे मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम कुहीकला एवं घोटिया आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया  संजय सिन्हा द्वारा पात्र हितग्राही  देवीलाल एवं श्रीमती सुलोचना सिन्हा के मकान का सर्वेक्षण आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किया गया।  संजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत हितग्राही परमानंद के आवास निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्री संजय सिन्हा ग्राम कुहीकला में नवनिर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर हितग्राहियों को नवीन आवास की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

    अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया  संजय सिन्हा ने कहा कि मोर दुआर साय सरकार अभियान शासन की एक अभिनव एवं संवेदनशील पहल है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित नहीं रहे। उन्होनें ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ आगे आकर अपना सर्वेक्षण कराएं, जिससे उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सरपंचों एवं वार्ड पंचों से अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य सुनिश्चित कराने की अपील की। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती हेमीन साहू, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आशराम कंवर, समाजसेवी  नैनसिंह पटेल, ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts