Wed, 17 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: रायपुर : खादी और ग्रामोद्योग को मिलेगा नया आयाम

Share:

राकेश पांडेय ने संभाला छत्तीसगढ़ खादी बोर्ड अध्यक्ष का पद

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने 21 अप्रैल को कंकाली पारा स्थित गांधी भवन में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

बैठक में  पांडेय ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप खादी एवं ग्रामोद्योग को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खादी वस्त्रों का प्रचार-प्रसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तेजी से किया जाए ताकि लोगों में खादी के प्रति आकर्षण बढ़े और वे अपनी पुरानी संस्कृति से फिर से जुड़ सकें।  पांडेय ने कहा कि खादी का नाम लेते ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण होता है। गांधीजी ने खादी को अपनाकर और चरखा चलाकर आत्मनिर्भरता का संदेश दिया था। यह भाव आज भी प्रासंगिक है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान से मेल खाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सभी वर्गों को लाभ मिल सकेगा। डिजिटलीकरण और नवाचार पर जोर देते हुए  पांडेय ने खादी बोर्ड की वेबसाइट को और अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य के प्रति संवेदनशील और अनुशासित बने रहने की बात कही, जिससे निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि खादी बोर्ड का भवन ऐतिहासिक महत्व रखता है, जहाँ महात्मा गांधी दो बार पधारे थे। इस पवित्र स्थल की गरिमा बनाए रखते हुए, गांधीजी के खादी और ग्रामोद्योग के सपनों को साकार करने के लिए हम एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts