Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज : Pt.Pradeep Mishra: पहली बार बस्तर आ रहे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, गीदम में शिवपुराण का होगा भव्य आयोजन

Abhyuday Bharat News / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 429

Share:

Pt.Pradeep Mishra: पहली बार बस्तर आ रहे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, गीदम में शिवपुराण का होगा भव्य आयोजन... Pt. Pradeep Mishra Shivpuran At Dantewada Geedam: छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में शिवभक्ति का एक बड़ा धार्मिक माहौल बनने वाला है। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहली बार बस्तर आ रहे हैं। यहां के दंतेवाड़ा जिले के गीदम शहर में शिवपुराण कथा का आयोजन होगा। इसे लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। इस आयोजन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी खुद ही एक वीडियो जारी कर दंतेवाड़ा के गीदम आने की जानकारी दी है। 7 से 13 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम

दरअसल गीदम के वरिष्ठ नागरिक विजय प्रसाद तिवारी और यहां के स्थानीय लोग मिलकर इस धार्मिक आयोजन को करवा रहे हैं। गीदम के हारमपारा के मंडी के पास करीब 25 एकड़ जगह का चयन किया गया है। यहीं पर डोम शेड बनाया जा रहा है । जहां प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण करेंगे, पहली बार इलाके में हो रहे भव्य आयोजन को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह है। इस पूरे आयोजन के संरक्षक विजय तिवारी ने ABN EXPRESS NEWS को बताया कि 7 से 13 दिसंबर तक गीदम से लगे हारमपारा में कार्यक्रम चलेगा, 6 दिसंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी, प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी अनुसार तैयारी की जा रही है । ठहरने की भी व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल के ठीक सामने बारसूर सड़क के किनारे एक भवन में महिलाओं के रुकने की व्यवस्था करवाई जा रही है । जगह-जगह चलित शौचालय की व्यवस्था की जाएगी , सातों दिन भंडारा चलेगा। शिव महापुराण सुनने आने वाले भक्तों के लिए मुफ्त में भोजन और पानी की व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि शिव पुराण में सिर्फ दंतेवाड़ा जिले के लोग ही नहीं बल्कि छ्त्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले समेत पड़ोसी राज्यों से भी लोग पहुंचेंगे, यहां एंट्री के लिए गेट, वाहनों के पार्किंग की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है । 2 साल से बन रही थी योजना

आयोजक अभिलाष तिवारी ने कहा कि, शिव पुराण करवाने को लेकर पिछले 2 सालों से योजना बन रही थी, अब योजना सफल हुई है। उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम को लेकर शहर के हर समाज के लोगों का शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिला है। इस पूरे आयोजन के मुख्य आयोजक और संरक्षक विजय प्रसाद तिवारी हैं। जय प्रकाश सिंह अध्यक्ष, राकेश कुमार मिश्रा सचिव, कृष्णाचंद अवस्थी कोषाध्यक्ष, राजेश गुप्ता (झल्लर) महामंत्री, जगदीश राठी मंत्री और पंचू साहू व्यवस्थापक हैं। इस कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए इनसे संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा?

पंडित प्रदीप मिश्रा , मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रहने वाले हैं। वे एक धार्मिक कथावाचक (भक्ति-कथा वाचक) हैं । विशेष रूप से शिव पुराण, भागवत और अन्य पुराणों-धार्मिक कथाओं का प्रवचन करते हैं । उनको सीहोर वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। उनके धार्मिक आयोजनों और प्रवचनों में बड़े पैमाने पर लोग शामिल होते हैं।

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

इधर इस पूरे आयोजन को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर करीब 400 से 500 की संख्या में जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। CCTV कैमरों से शहर की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी । बारसूर, दंतेवाड़ा और बीजापुर इन तीनों सड़कों पर भी आउटर कार्डन में सुरक्षा व्यवस्था होगी ।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts