Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: पीएम जनमन योजना के तहत करका में आयोजित शिविर में शामिल हुए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

Admin / Wed, Aug 28, 2024 / Post views : 350

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
विभिन्न योजना के तहत हितग्राहियों को किया लाभान्वित, बांटे सामग्री
बैगा बिरहोर आदिवासियों से सुनी विकास की कहानी
बालक आश्रम का किया निरीक्षण
बिलासपुर, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आज पीएम जनमन योजना के तहत आज करका में आयोजित शिविर में शामिल हुए। शिविर में बैगा बिरहोर आदिवासियों के विकास की कहानी सुनी। उन्दहोंने कुर्रदुर  में बालक आश्रम का भी निरीक्षण किया। बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में पीएम जनमन योजना के तहत बैगा एवं बिरहोर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कर प्रामण पत्र एवं अन्य सामग्री भी वितरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान भी मौजूद थे। शिविर में बड़ी संख्या में बैगा एवं बिरहोर जनजाति के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
   शिविर में मांदर की थाप पर बैगा एवं बिरहोर जनजाति ने अपने पारंपरिक नृत्य के जरिए प्रमुख सचिव सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव  बोरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना से पीव्हीटीजी हितग्राहियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। पीएम जनमन योजना एक महाअभियान है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान को सफल बनाने में अपना शत-प्रतिशत दें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रकृति के निकट रहने वाली जनजातियों को सभी योजनाओं को फायदा मिले। पीएम जनमन योजना के तहत आपको आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं मिल रही है। इस योजना से बैगा बिरहोर के माता, बहनों सहित सभी वर्ग को लाभ मिला है। वन धन केन्द्रों  की स्थापना की गई है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने पीएम जनमन योजना के तहत अब तक किए गए कार्याे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिविर में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाने की सभी अपील की। शिविर में प्रमुख सचिव और कलेक्टर ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड और कृषि उपकरण सहित समूह की महिलाओं को चेक दिया गया। शिविर में आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से पीव्हीटीजी हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे।
बालक आश्रम का निरीक्षण-
शिविर के बाद प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा और कलेक्टर ने कुरदर में आदिवासी बालक आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। बताया गया कि आश्रम में 50 बच्चे रहते हैं। उन्होंने आश्रम में किचन, टॉयलेट सहित पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। आश्रम में नियमित सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी है। बच्चों से कहा कि पढ़ाई के दौरान हमेशा अपने माता-पिता के सपनों को ध्यान में रखकर उसे प्राप्त करने का पूरा प्रयास करें। किशन सहित अन्य बच्चों ने उन्हें कविता भी सुनाई। प्रमुख सचिव ने सभी बच्चों को चॉकलेट दिया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts