Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: 1 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी शुरू, खाद्य विभाग अक्टूबर के पहले सप्ताह में धान खरीदी की नीति जारी कर सकता है।

Admin / Sun, Sep 29, 2024 / Post views : 214

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है नीति
छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में इस बार भी 1 नवम्बर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने की तैयार की जा रही है। इसके लिए खाद्य विभाग अक्टूबर के पहले सप्ताह में धान खरीदी की नीति जारी कर सकता है। विभाग ने धान खरीदी का खाका लगभग तैयार कर लिया है। इसे अब 30 सितम्बर को मंत्रिमंडलीय उप समिति के सामने रखा जाएगा। समिति की मंजूरी के बाद इसे राज्य कैबिनेट की बैठक में जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद ही धान खरीदी नीति जारी की जाएगी।
धान के साथ-साथ मक्का खरीदी भी
इस बार धान खरीदी से पहले ही दिवाली की त्योहार पड़ रहा है। मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में इस पर भी चर्चा होगी। इसके मद्देनजर धान खरीदी की तिथि पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके बाद धान के साथ-साथ मक्का खरीदी की नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में धान खरीदी के लिए नई समिति खोलने का प्रस्ताव भी आएगा। इसके अलावा इस बार धान खरीदी का लक्ष्य भी तय किया जाएगा। dhan kharidi पिछली बार सरकार ने 130 लाख मीटि्रक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था। इस बार लक्ष्य में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। बताया जाता है कि इस बार भी किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 20 क्विंटल प्रति एकड़ लिकिंग सहित की जाएगी।

बारदाने के लिए 50-50 का फार्मूला

बताया जाता है कि इस बार भी नई बारदाना नीति के तहत धान खरीदी की जाएगी। इसके तहत 50 फीसदी खरीदी नए और 50 फीसदी पुराने बारदानों में धान की खरीदी होगी। इसे किसानों को बारदानों के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना। वहीं सरकार जूट कमिश्नर कोलकाता से नए बारदानों की खरीदी करेगी।
2320 रुपए में खरीदी, अतिरिक्त भुगतान भी
राज्य सरकार ने पिछली बार 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी की थी। जबकि पिछली बार केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य ए ग्रेड धान के लिए 2203 रुपए तय किया था। किसानो को केंद्र के समर्थन मूल्य के हिसाब से एक-दो दिन में भुगतान कर दिया गया था। अंतर की राशि बाद में मिली थीं। इस बार केंद्र सरकार ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2320 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में इस बात का निर्णय होगा कि अंतर की राशि कितनी जाएगी और उसका भुगतान कैसे होगा।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts