Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

दिल्ली में अवैध निर्माण 72 घंटे में जमींदोज होगा; एलजी के कड़े रुख के बाद एक्शन में DDA, गठित की टीमें

मोदी सरकार का बड़ा कदम, लॉन्च होने वाला है देश का पहला इकोनॉमिक बैरोमीटर; अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : वायरल ऑडियो पर सियासत : MLA रेणुका सिंह ने बताया AI जनरेटेड, पूर्व CM बघेल बोले- जो दिल में था, वह जुबां पर आ गया...

Abhyuday Bharat News / Wed, May 27, 2026 / Post views : 71

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक बिसात में दो वायरल ऑडियो ने आग लगा रखी है।वायरल ऑडियो भाजपा विधायक रेणुका सिंह का बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने विधायक रेणुका और उनकी पार्टी से खीचतान को लेकर हमला बोला है। 

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं दूसरे क्लिप में जिला महामंत्री मनोज साहू के खिलाफ टिपण्णी की गई, जिन्होंने सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री के सामने विधायक रेणुका सिंह की शिकायत की थी। फिर क्या था राजनीति में भूचाल आ गया। 

इस पूरे मामले में विधायक रेणुका सिंह ने दोनों ऑडियो को एआई जनरेटेड बताया। इस पर तंज कस्ते हुए पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि आज तक वीडियो में एआई जनरेटेड तकनीक देखी थी, जहां किसी के चेहरे के साथ छेड़छाड़ की जाती है। लेकिन अब अगर किसी की आवाज में कोई और बोल रहा है। और उसे एआई कहा जा रहा है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। अगर वास्तव में ऐसा हुआ है तो तत्काल एफआईआर होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

जो दिल में था, वही जुबां पर आ गया : पूर्व सीएम बघेल 

भूपेश बघेल ने कहा कि रेणुका बहुत पुरानी साथी हैं। लंबे समय तक हम विधानसभा में साथ रहे। वे लोकसभा गईं, केंद्रीय मंत्री भी रहीं और अब फिर विधानसभा में हैं। लेकिन आजकल वे विधानसभा नहीं आतीं, नाराज रहती हैं. मुझे तो लगता है कि जो उनके दिल में था, वही जुबां पर आ गया।

इस वायरल ऑडियो के मामले में विधायक रेणुका सिंह और उनके समर्थकों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस में शिकायत दी है। फिलहाल कांग्रेस इस घटनाक्रम को सत्ताधारी दल में बड़ा फूट पैदा करने की कोशिश में है। वहीं जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर मनोज साहू को 22 मई को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts