Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज : राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी पर सियासत : भ्रष्टाचार के आरोप पर मंत्री गजेंद्र यादव बोले ...?

Abhyuday Bharat News / Wed, Jan 7, 2026 / Post views : 152

Share:

राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी पर सियासत : भ्रष्टाचार के आरोप पर मंत्री गजेंद्र यादव बोले – जेम पोर्टल से हो रहा 5 करोड़ का काम, विपक्ष का आरोप झूठा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बालोद में राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का कार्यक्रम 9 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित किया गया है। इस पर कांग्रेस लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ के बालोद में जम्बूरी हो रहा है यह हमारा सौभाग्य है। सभी व्यवस्था जेम पोर्टल द्वारा टेंडर जारी कर पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है, इसमें किसी प्रकार की कोई छेड़खानी नहीं हो सकती। जैम पोर्टल कलेक्टर की अध्यक्षता में अपलोड होता है, जिसमें किसी प्रकार के कोई भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं है। सभी आरोप मिथ्या है और सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि मेरा यही आग्रह है कि यहां देशभर के बच्चे आ रहे हैं। बेवजह छत्तीसगढ़ का मान और नाम दोनों खराब ना करें। सरकार से विपक्ष की दुश्मनी हो सकती है, लेकिन छत्तीसगढ़ का नाम खराब ना करें। 5 करोड़ का काम जैम पोर्टल से हो रहा है। विपक्ष मिथ्या आरोप लगा रहा है। भूपेश बघेल का कोई काम नहीं है। अभी तो उनका विरोध करना ही काम है। जब बिना टेंडर के पेमेंट होता या बिना टेंडर के कोई काम होता तो भ्रष्टाचार माना जाता है।

शिक्षा मंत्री यादव ने कहा, राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। देशभर के बच्चे छत्तीसगढ़ आएंगे और यह हमारी जिम्मेदारी है कि व्यवस्था सुचारू रूप से हो, बाकि पूरा शिविर नेशनल लेवल के डिप्टी डायरेक्टर और अन्य अधिकारियों के देखरेख में हो रहा है। छत्तीसगढ़ के ऊपर मिथ्या आरोप लगा रहे हैं। पहले स्काउट गाइड के नियमों को समझें और देखें और यदि फिर भी आपको किसी प्रकार का कोई संशय है तो वह राष्ट्रीय स्तर पर भी बात करने के लिए स्वतंत्र हैं। उसके बाद आरोप लगाएं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts