Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भिलाई से देवेन्द्र यादव के 5 समर्थको को किया गिरफ्तार

Admin / Sat, Aug 24, 2024 / Post views : 276

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बलौदाबाजार हिंसा मामले को लेकर पुलिस ने भिलाई में रेड मारी और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक हैं और घटना वाले दिन बलौदाबाजार गए थे। भिलाई। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा को लेकर पुलिस का एक्शन जारी हैं। शनिवार को पुलिस ने भिलाई में कई घरों में छापेमारी करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की टीम 12 गाड़ियों में पहुंची थी। जिनमें से पुलिस खुर्सीपार इलाके के 5 लोगों को साथ ले गई है। बताया जाता है कि, ये पांचों आरोपी हिंसा में शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार ASP अभिषेक सिंह के नेतृत्व में गुरुवार रात को पुलिस की टीम भिलाई पहुंची थी। जिसके बाद उन्होंने दुर्ग एसपी से फोर्स मांगी और जिसके बाद ASP सुखनंदन राठौर ने छावनी और खुर्सीपार पुलिस को मौके पर भेजा। कार्रवाई के दौरान वे खुद मौजूद थे। खुर्सीपार थाना क्षेत्र से लोकल पुलिस बल लेने के बाद बलौदाबाजार पुलिस सीधे खुर्सीपार के मिलावटपारा क्षेत्र में पहुंची। यहां पुलिस ने योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खूंटे, अविनाथ खूंटे और लक्ष्मण सोनवानी को उनके घर से छापेमारी गिरफ्तार किया। जहां स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की बहस भी हुई। लेकिन इतनी बड़ी संख्या पुलिस थी कि, कोई कुछ नहीं कर सका। आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल  इस मामले को लेकर एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी बलौदाबाजार हिंसा में शामिल थे। बलौदाबाजार पुलिस के पास इसके पूरे साक्ष्य हैं। हमनें उन्हें यहां से गिरफ्तार किया है और आज कोर्ट में पेश किया है। जिसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। देवेंद्र यादव के समर्थक पांचों आरोपी  सूत्रों की मानें तो जिन पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है, वे विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक हैं। जिस दिन बलौदाबाजार में हिंसक घटना हुई। वो लोग भिलाई से बड़ी संख्या में लड़कों को लेकर कई गाड़ियों में बलौदाबाजार पहुंचे थे। उन्होंने खुद भीड़ में शामिल होकर हिंसक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अब इन लड़कों से अब ये पता लगाने में जुटी हुई है कि, ये विधायक के कहने पर वहां गए थे। हिंसा में शामिल हुए या फिर सतनामी समाज के आह्वान में वहां पहुंचे थे।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts