Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर नया अपडेट, अब 7 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण

Admin / Fri, Sep 27, 2024 / Post views : 222

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 PM Surya Ghar Yojana: सीएसपीसी के एमडी ने बैंकर्स मीटिंग ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए 7 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलेगा।
  • PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को आसान बनाने और आम जनता की पहुंच में लाने के लिए उपभोक्ताओं को 7 फीसदी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुवार को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष पी दयानंद के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने बैंकर्स की बैठक ली, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण देने में सहमति जताई।
  • बैठक में कार्यपालक निदेशक आरएपाठक, संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमडी बडग़ैया, पीवी सजीव, अतिरिक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क उमेश कुमार मिश्र और अधीक्षण अभियंता एन. बिम्बिसार और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

PM Surya Ghar Yojana: 2027 तक 1 लाख रूफ टॉप लगाने का लक्ष्य

PM Surya Ghar Yojana: के अंतर्गत प्रदेश में 2027 तक एक लाख रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य है। वहीं, 2024-25 में 25 हजार घरों में रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अब तक 6 हजार घरों में रूफ टॉप पावर प्लांट लगाए जा चुके हैं। इस दिशा में सकारात्मक वातावरण बनाने तथा उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने में कोई तकलीफ न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश उच्चाधिकारियों ने दिए हैं।

बैंकर्स को दिए जा चुके निर्देश

सरकारी क्षेत्र के बैंकर्स ने बताया कि उन्हें 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट तक के सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए ऋण देने के निर्देश प्राप्त हो चुके है।
बैंक शाखाओं में उपभोक्ताओं को सरलता के साथ ऋण प्रदान करने के इंतजाम किए गए हैं। निजी बैंकों को भी अपने-अपने मुख्यालय स्तर से भारत सरकार की इस योजना में सहयोग करने और 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा देने की पहल करने को कहा गया है।

78 हजार रुपए सब्सिडी मिलेगी

PM Surya Ghar Yojana: 3 किलोवाट के सोलर प्लांट में लगभग 1.45 लाख रुपए की लागत आएगी। केंद्र सरकार पीएम सूर्य योजना के अंतर्गत 78 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान करेगी। शेष 67 हजार रुपए बैंक से सस्ते ब्याज दर में उपलब्ध कराने की सरकार की योजना है।
घरेलू परिवारों के लिए लागू सब्सिडी में एक किलोवाट क्षमता पर 30 हजार रुपएए दो किलोवाट पर 60 हजार और तीन किलोवाट के लिए कुल 78 हजार रुपए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts