Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: कभी पिता के साथ बेचा करते थे सब्जी, अब नायब तहसीलदार बनकर बढ़ाया परिवार का मान

Admin / Sat, Dec 7, 2024 / Post views : 209

Share:
ABN Express News 24x7 

मधुसूदन साहू की कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों को अपनी कमजोरी मानता है. उन्होंने दिखा दिया है कि इच्छाशक्ति और मेहनत से सफलता की राह बनाई जा सकती है.

CGPSC Result News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा में कोरिया जिले के खड़गवां ब्लॉक के तोलगा गांव निवासी मधुसूदन साहू ने 64वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित होकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है. उनकी इस सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है. जब मधुसूदन गांव लौटे, तो बैंड-बाजे, पटाखों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. दरअसल, मधुसूदन साहू का सफर बेहद प्रेरणादायक है. उनके पिता संत साहू सब्जी बेचने का काम करते हैं. मधुसूदन ने भी अपनी पढ़ाई के दौरान पिता का हाथ बंटाया और सब्जी बेचने में मदद की. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया और 12वीं कक्षा में कोरिया जिले में टॉप कर अपनी प्रतिभा साबित की. गांववाले भी महसूस कर रहे हैं गर्व मधुसूदन की सफलता से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे गांव और जिले में खुशी की लहर है. ग्रामीणों ने उनकी इस उपलब्धि को गांव की प्रगति और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया. उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि सही दिशा और संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. युवाओं के लिए प्रेरणा मधुसूदन साहू की कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों को अपनी कमजोरी मानता है. उन्होंने दिखा दिया है कि इच्छाशक्ति और मेहनत से सफलता की राह बनाई जा सकती है. मधुसूदन का यह सफर केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts