Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

BILASPUR : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 239

Share:

भारत के स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अदम्य साहस के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज, बिलासपुर के द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप चौक बिलासपुर में 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे आयोजित किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग, बुद्धिजीवी एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप जी के जीवन, संघर्ष और वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मुगल सम्राट अकबर जैसी विशाल सत्ता के सामने भी कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और मातृभूमि की स्वतंत्रता तथा क्षत्रिय स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। हल्दीघाटी का युद्ध उनके अद्वितीय रणकौशल, साहस और राष्ट्रभक्ति का अमर उदाहरण है। कठिन परिस्थितियों, वनवास और अभावों के बावजूद उनका संकल्प कभी कमजोर नहीं पड़ा।

माल्यार्पण एवं श्रधांजलि कार्यक्रम में समाज के लोगो ने कहा कि महाराणा प्रताप जी का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और राष्ट्रहित के लिए दृढ़ रहने की सीख देता है। उनके आदर्श केवल इतिहास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वर्तमान समाज के लिए भी मार्गदर्शक हैं।

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज, बिलासपुर ने कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सभी प्रबुद्धजनों, नागरिकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ता मिलती है।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख से देवेंद्र सिंह,प्रियंक परिहार,चित्तू सिंह,विक्रम सिंह,प्रकाश सिंह, कल्याण सिंह,बसंत सिंह,अतुल सिंह,नीटू परिहार, रौशन सिंह, राजा ठाकुर उपस्थित रहे.

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts