Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, शिक्षिका बर्खास्त, दो शिक्षकों से 16 अगस्त तक मांगा गया जवाब

Admin / Fri, Aug 9, 2024 / Post views : 246

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर, 7 अगस्त 2024। संयुक्त संचालक शिक्षा ने लंबे समय से नदारद एक शिक्षक एलबी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एक शिक्षक एलबी की स्वैच्छिक सेवानिवृति मंजूर कर ली गई है। तथा दो शिक्षक एलबी के संबंध में डीईओ से प्राप्त रिपोर्ट अपूर्ण होने के कारण फिर से जांच कर तथ्य पूर्ण रिपोर्ट व मेडिकल बोर्ड से स्वस्थता प्रमाण पत्र 16 अगस्त तक मंगाया है। इसके बाद उन मामलों में निर्णय लिया जाएगा। संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक एलबी  रेणुका राय की सेवा समाप्त कर दी गई है। उनकी पदस्थापना शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटियारी विकासखंड बिल्हा में थी। वे 6 जून 2016 से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। डीईओ कार्यालय और संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग द्वारा अलग अलग नोटिस जारी कर अपनी अनुपस्थिति का कारण बताने के लिए निर्धारित तिथि पर बुलाया गया। लेकिन वे दोनों ही दफा उपस्थित नहीं हुई। इसलिए शासन के वित्त विभाग के निर्देशों के अनुरूप उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। संयुक्त संचालक ने एक और शिक्षिका एलबी  केकती कौशिक की स्वैच्छिक सेवानिवृति आवेदन भी मंजूर कर ली है। बिल्हा ब्लॉक के महमंद मिडिल स्कूल में वह पदस्थ थीं। 30 सितंबर 2022 से उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृति स्वीकृत की गई है। संयुक्त संचालक शिक्षा ने शिक्षक एलबी दिव्यनारायण रात्रे के संबंध में डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ कार्यालय ने रात्रे को वर्ष 2016 से गैर हाजिर माना है। जबकि  रात्रे का कहना है कि वे अगस्त 2019 से चिकित्सा अवकाश पर थे। बीईओ मस्तुरी से उन्होंने अवकाश ली थी। स्वस्थ होने पर वे दिसंबर 2021 में उपस्थित भी हुए। उनकी अनुपस्थिति के संबंध में विरोधाभास की स्थिति निर्मित होने पर इसे पुनः जांच के लिए डीईओ कार्यालय को भेजा गया है। इसी प्रकार सीपत मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक श्याम सुंदर तिवारी लगभग दो साल से अनुपस्थित हैं। संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा उन्हें जवाब देने के लिए 15 जुलाई 2024 को बुलाया गया था। वे उपस्थित नहीं हुए। सीपत सेजेस स्कूल के प्राचार्य ने इस बारे में बताया है कि  तिवारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने डीईओ को पत्र लिखकर  तिवारी की जिला मेडिकल बोर्ड से जांच करा कर रिपोर्ट देने को कहा है ताकि मामले में निर्णय लिया जा सके। उक्त दोनों प्रकरणों में संयुक्त संचालक ने 16 अगस्त तक डीईओ से रिपोर्ट मांगी है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts