ब्रेकिंग
सूचना
ABN EXPRESS NEWS 24x7
लोहाराडीह की घटना पर गृहमंत्री इस्तीफा दें - प्रियंका शुक्ला - अध्यक्षा,जाँच कमेटी, आप
बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री जसवीर सिंग चावला और कवर्धा की घटना जाँच कमेटी की अध्यक्ष एडवोकेट प्रियंका शुक्ला ने कवर्धा मामले पर शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में चर्चा की। विदित हो कि मामले में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गोपाल साहू के निर्देश पर कवर्धा के लोहाराडीह के गांव में एक के बाद एक हुई मौत, आगजनी की घटना पर जांचदल बनाया गया था, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रियंका शुक्ला द्वारा किया गया और अपने सदस्य साथियों अभिषेक मिश्रा, मिथलेश बघेल, ललित बघेल,भूपेश तिवारी के साथ ज्ञान साहू, हुकूमत साहू, देवी चंद्रवंशी, राहुल,सहित अन्य साथियों के साथ दिनांक 24/09/2024 को घटना स्थल वाले गांव लोहारडीह जाकर घटना की जांच की, इस दौरान घटना में आगजनी होकर घर और मृतक रघुनाथ( उपसरपंच), घटना में घायल कई बार की सरपंच भगोतिया रघुनाथ साहू (रघुनाथ की पत्नी) ( दोनो bjp नेता) के घर जाकर स्थल को देखा गया, परिवार वालो से मुलाकात कर, घटना के बारे में जानने का प्रयास किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन