Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: छत्तीसगढ़ में मवेशियों में अब एक नई बीमारी लंपी का प्रकोप तेजी से फ़ैल रहा है। सांसद विजय बघेल ने जांच व उपचार के सख्त निर्देश दिए है।

Admin / Tue, Oct 29, 2024 / Post views : 294

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7  वेंकटेश्वर टॉकिज के करीब मवेशियों के शरीर पर लंपी डिजीज नजर आया। इसकी शिकायत विजय साहू समाजसेवी ने सांसद विजय बघेल से की। इसके बाद मौके पर जांच करने के लिए चिकित्सक पहुंचे हैं। 2022 के दौरान लंपी से राजस्थान में सबसे अधिक मवेशियों की मौत हुई थी। तब राजस्थान में लाखों मवेशियों लंपी से प्रभावित हुए थे।
लंपी बीमारी के लिए टीके उपलब्ध हैं। संक्रमित नहीं हैं, ऐसे मवेशियों को भी टीकाकरण कर सुरक्षित किया जा सकता है। अगर बीमारी बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होती है, तो एंटीबायोटिक्स दिए जा सकते हैं। असहजता को कम करने के लिए दर्द निवारक दवाएं दी जा सकती हैं। मवेशी को आराम और देखभाल देना जरूरी है।

दूध के उत्पादन पर डाल सकता है नकारात्मक प्रभाव

लंपी स्किन वायरस रोग मवेशियों में होने वाला एक संक्रामक रोग है, जो उनकी त्वचा पर गांठें और फफोले पैदा करता है। यह रोग मवेशियों की सेहत और दूध उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

क्या है लंपी रोग

लंपी बीमारी या लंपी स्किन डिजीज एक वायरल संक्रमण है, जो मवेशियों में होता है। यह बीमारी मवेशियों की त्वचा पर गांठें या लंप्स का कारण बनती है, जो दर्दनाक और असहज हो सकती हैं। इसकी शिकायत मिलते ही चिकित्सक को शिकायत कर मवेशी का उपचार करना चाहिए, वर्ना यह फैलने लगता है।

क्यों होती है बीमारी

लंपी बीमारी एक वायरस से फैलती है, जो मवेशियों के बीच संपर्क से फैलता है। मकड़ियों और मच्छरों से फैलाव होता है। यह कीट वायरस को एक मवेशी से दूसरे मवेशी में पहुंचा सकते हैं। सं₹मित मवेशी के संपर्क में को मवेशी आता है, तो वह भी सं₹मित हो सकता है। इस वजह से संक्रमित मवेशी को दूसरे मवेशियों से अलग रखकर इलाज किया जाता है।

लंपी बीमारी के लक्षण

मवेशियों के त्वचा पर गांठें या लंप्स आना मवेशियों में दर्द और असहजता मवेशियों को बुखार आना मवेशियों में कमजोरी और थकान मवेशियों का चारा खाना कम कर देना

बीमारी की रोकथाम

टीकाकरण, संक्रमित मवेशियों को अलग रखनामकड़ियों और मच्छरों को नियंत्रित करना वेटरनरी चिकित्सक डॉ. सुधीर प्रताप सिंह ने कहा भिलाई के कुछ मवेशियों में लंपी रोग को लेकर शिकायत मिली है। टीम को भेजा गया है। जांच के बाद साफ होगा। इस वर्ष में यह पहली शिकायत है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts