Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : लुटेरी दुल्हन नहीं…पकड़ा गया लुटेरा दुल्हा, बेहद अलग है तलाकशुदा महिलाओं को प्यार में पटाने का त

Abhyuday Bharat News / Fri, Dec 12, 2025 / Post views : 404

Share:

दुर्ग: शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही रस्मों से जुड़ी कई प्रकार की खबरें सामने आ रही है। कहीं जीजा-साली के मजाक की खबरें सामने आ रही है तो कहीं शादी टूटने की भी चर्चा तेजी है। वहीं, लूटेरी दुल्हनें भी देशभर में जमकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं, लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पहली बार लुटेरा दूल्हा पकड़ गया है, जो अब तक चार शादियां कर चुका है। बताया जा रहा है कि लुटेरा दूल्हा अब तक महिलाओं को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

 दुर्ग की एक अधेड़ महिला ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने गुजरात के रहने वाले 55 वर्षीय बीरेंद्र कुमार सोलंकी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

 बताया गया कि पीड़िता पेशे से शिक्षिका है और आरोपी से उसकी जान पहचान मेट्रोमोनियल साइट के जरिए वर्ष 2019 में हुई थी। वहीं आरोपी अखबारों में शादी के विज्ञापन भी दिया करता था और खुद को कुंवारा और इंजीनियर बताया करता था। 

पीड़ित की मानें तो वह आरोपी से मिलने गुजरात भी जाया करती थी। जान पहचान बढ़ी तो आरोपी ने महिला को पहले लिव इन रिलेशन में रहने के लिए मनाया और 3 वर्षों तक दोनों पति पत्नी जैसे रहे। आरोपी खुद को गुजरात के एक निजी कंपनी में कार्यरत होने का हवाला देकर गुजरात दुर्ग आना जाना करते रहा।

वहीं, लिव इन में रहने के बाद पीड़िता से दुर्ग के एक होटल में पूरे रीति रिवाज से वर्ष 2023 में शादी रचाई। आरोपी ने गुजरात में ही मकान खरीदने का झांसा देकर पीड़िता से अलग अलग समय पर 32 लाख रुपए नगद ले लिए और एक बार 12 लाख और 1 लाख कीमती जेवर अलमारी से चोरी कर लिए। शादी की चाह में पीड़िता को 45 लाख रुपए से पीड़िता को नुकसान उठाना पड़ा। पीड़िता ने बैंक लोन और गोल्ड लोन के जरिए उक्त राशि आरोपी को दिए थे।

 ⁠

आरोपी इतना शातिर था कि उसने पीड़िता को ठगने के बाद गुजरात की एक सरकारी डॉक्टर महिला से शादी रचा ली और उस डॉक्टर पत्नी से IVF के जरिए दो जुड़वां बच्चे भी है। इतना ही नहीं आरोपी के पहले ही दो शादियों हो चुकी है और उनसे भी उसे बड़े बड़े बच्चे हैं। अपने साथ ठगी होने की भनक लगने पर पीड़िता ने खुद गुजरात जाकर इसकी खोजबीन की तब जाकर उसके तीन शादियों का खुलासा हुआ।

 बताया गया कि आरोपी उम्रदराज अविवाहित और तलाकशुदा महिला को अपना शिकार बनाता था। फिलहाल मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और ठगी का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है कि कही और ऐसी महिला तो नहीं जो इसके शिकार हुए हो।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts