Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रील्स और रिश्तों के बीच जिंदगी का दर्दनाक अंत : पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

‘फादर्स डे’ पर पिता बना हैवानः 2 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई घायल, घरों में पसरा मातम

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : लव अफेयर नहीं लाखों की उधारी का खेल ! खूबसूरत डीएसपी ने खोली व्यापारी की पोल, चैक बाउंस केस से बचने को घसीटा मेरा नाम...

Abhyuday Bharat News / Sat, Dec 13, 2025 / Post views : 234

Share:

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की महिला अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा का नाम इन दिनों एक बड़े विवाद में घिरा हुआ है। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने उन पर लव अफेयर, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह मामला चर्चा में आते ही कई सवाल उठने लगे, लेकिन अब डीएसपी कल्पना वर्मा ने सामने आकर इन आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने ABN EXPRESS NEWS से बातचीत में अपना पक्ष रखा और कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।

वित्तीय विवाद का पूरा सच: कल्पना वर्मा की जुबानी

कल्पना वर्मा के अनुसार, यह विवाद उनके पिता और व्यापारी दीपक टंडन के बीच पुराने व्यापारिक लेन-देन से जुड़ा है। उनका कहना है कि टंडन को उनके पिता को एक बड़ी राशि लौटानी थी। इसी रकम के बदले सुरक्षा के तौर पर टंडन ने अपनी पत्नी बरखा टंडन के साइन किए हुए चेक दिए थे। ये चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए। इसी कारण यह केस पहले से ही कोर्ट में चल रहा है और बरखा टंडन को समय-समय पर अदालत में पेश होना पड़ता है। कल्पना वर्मा का कहना है कि कोर्ट में चल रहे इस मामले से बचने के लिए दीपक टंडन जानबूझकर उनका नाम बीच में घसीट रहे हैं ताकि मामले को व्यक्तिगत विवाद का रंग देकर दबाव बनाया जा सके।

झूठी खबरों से मेरी छवि धूमिल की जा रही है

डीएसपी कल्पना वर्मा का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह पूरा मामला न तो उनके पद से जुड़ा है, न उनके निजी जीवन से और न ही उनके कार्यक्षेत्र से। इसके बावजूद सोशल मीडिया सहित कई माध्यमों में उनके बारे में झूठी और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। उनका कहना है कि बिना किसी तथ्यात्मक जांच के एक महिला अधिकारी पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाना न केवल गलत है, बल्कि यह चरित्रहनन की कोशिश है। कल्पना वर्मा ने जोर देकर कहा कि ऐसे झूठे दावों का मकसद सिर्फ उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है, लेकिन वे कानून के रास्ते पर चलकर इसका जवाब देंगी।

झूठी खबरों से मेरी छवि धूमिल की जा रही है

डीएसपी कल्पना वर्मा का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह पूरा मामला न तो उनके पद से जुड़ा है, न उनके निजी जीवन से और न ही उनके कार्यक्षेत्र से। इसके बावजूद सोशल मीडिया सहित कई माध्यमों में उनके बारे में झूठी और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। उनका कहना है कि बिना किसी तथ्यात्मक जांच के एक महिला अधिकारी पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाना न केवल गलत है, बल्कि यह चरित्रहनन की कोशिश है। कल्पना वर्मा ने जोर देकर कहा कि ऐसे झूठे दावों का मकसद सिर्फ उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है, लेकिन वे कानून के रास्ते पर चलकर इसका जवाब देंगी।

कल्पना वर्मा ने यह भी बताया कि उनकी सोशल मीडिया तस्वीरें (Instagram, Facebook, WhatsApp) बिना अनुमति के डाउनलोड कर ली गईं और उनके नाम से फर्जी चैट बनाकर वायरल की गईं। उन्होंने इसे एक गंभीर अपराध बताते हुए कहा है कि उनके परिवार के लोग इस मामले पर कानूनी सलाह ले रहे हैं और जल्द ही FIR व मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा।

कल्पना वर्मा का दावा: कार पूरी तरह कानूनी

डीएसपी कल्पना वर्मा का कहना है कि उनके परिवार ने दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन से कार पूरी तरह कानूनी तरीके से खरीदी थी। कार से जुड़े सभी कागजात विधिवत हस्ताक्षरित थे और आरसी भी नियमों के अनुसार उनके नाम पर ट्रांसफर करा ली गई थी। यही नहीं, कार से संबंधित सभी आधिकारिक दस्तावेज अदालत में भी प्रस्तुत किए गए हैं। कल्पना वर्मा के अनुसार, जब चेक बाउंस का मामला कोर्ट पहुंचा और बरखा टंडन को नियमित रूप से पेश होना पड़ा, तभी अचानक दीपक टंडन ने कार चोरी जैसे आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह साफ दिखाता है कि दीपक टंडन कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए मनगढ़ंत आरोपों का सहारा ले रहे हैं।

दोस्ती और मुलाकात की कहानी झूठी है

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 2021 में महासमुंद पोस्टिंग के दौरान कल्पना वर्मा की मुलाकात दीपक टंडन से हुई और दोनों के बीच दोस्ती बनी। इस दावे को डीएसपी वर्मा ने पूरी तरह फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि न तो ऐसी कोई मुलाकात हुई और न ही किसी तरह की निजी बातचीत। उन्होंने बताया कि इन झूठे आरोपों के खिलाफ उन्होंने पहले ही नोटिस भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कल्पना वर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस की 2017 बैच की डीएसपी हैं। वे मूल रूप से रायपुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं।

आखिर कौन सच बोल रहा है?

कल्पना वर्मा और व्यापारी दीपक टंडन-दोनों अपनी-अपनी बातें कह रहे हैं, कौन सही है और कौन गलत, इसका फैसला कोर्ट ही करेगा। लेकिन डीएसपी वर्मा का कहना है कि वे कानून पर भरोसा करती हैं और समय आने पर सच सबके सामने आ जाएगा।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts