Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : न्यू ईयर की रात छत्तीसगढ़ में कोई भी जोखिम बर्दाश्त नहीं, 74 चेकिंग पॉइंट और ड्रोन के साथ पुलिस करेगी निगरानी, इस स्पॉट

Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 31, 2025 / Post views : 182

Share:

बिलासपुर: न्यू ईयर को लेकर छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। 31 दिसंबर को क्राइम और एक्सीडेंट फ्री बनाने के लिए जिलेभर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। बीते चार पांच दिनों से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के साथ 31st को विशेष फोकस करते हुए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक व्यापक चेकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी का बड़ा प्लान तैयार किया गया है।

SSP रजनेश सिंह जी द्वारा बताया गया ।

जिलेभर में कुल 74 चेकिंग पॉइंट बनाए गए

जिलेभर में कुल 74 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जहां स्टॉपर लगाकर वाहनों की सघन जांच की जाएगी और हर चौक-चौराहे पर 8 से 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। संवेदनशील इलाकों में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी खुद मोर्चा संभालेंगे, जबकि अन्य स्थानों पर सब-इंस्पेक्टर और एएसआई स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, सभी चेकिंग पॉइंट्स पर ब्रेथ एनालाइजर की व्यवस्था की गई है, वहीं ओवर स्पीडिंग पर नियंत्रण के लिए स्पीड रडार, इंटरसेप्टर वाहन और ड्रोन से कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

New Year Police Alert in CG: न्यू ईयर की रात छत्तीसगढ़ में कोई भी जोखिम बर्दाश्त नहीं, 74 चेकिंग पॉइंट और ड्रोन के साथ पुलिस करेगी निगरानी, इस स्पॉट पर सबसे ज्यादा फोकस

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई होगी और विजिबल पुलिसिंग के तहत 700 से 800 पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरकर लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। डीजे और लाउड म्यूजिक को लेकर भी पुलिस प्रशासन सख्त है।खुले स्थानों पर रात 10:30 बजे तक और बंद परिसरों में रात 12:30 बजे तक ही डीजे व संगीत कार्यक्रम की अनुमति होगी, तय समय सीमा के बाद किसी भी तरह का शोर-शराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान न्यू ईयर पार्टियों में ड्रग्स व अन्य असंवैधानिक गतिविधियों पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी। ऐसे सभी पॉइंट्स पर CCTV व विजिबल पुलिसिंग के जरिए नजर रखा जाएगा। 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की सुबह तक पिकनिक स्पॉट डैम, रिसॉर्ट, होटल और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष पहरा रहेगा। ड्रोन की विशेष टीमें इसपर निगरानी रखेंगी। पार्टी आयोजकों, रिसॉर्ट व होटल संचालकों को जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। SSP रजनेश सिंह ने इसके साथ ही जिलेवासियों व खासकर युवाओं से अपील की है कि वे न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल न हों और लॉ एन ऑर्डर का पालन करें।

ABN EXPRESS NEWS

BY:- NAVAL SINGH & TARUN SHARMA की रिपोर्ट

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts