Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: बिलासपुर में 8 डिग्री पहुंचा रात का पारा, अगले 2 दिन शीतलहर का Alert जारी

Admin / Fri, Dec 13, 2024 / Post views : 226

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई हैं। अभी प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बिलासपुर में ठंड की वापसी शुरू हो गई है। तीन दिन पहले बादल छाए रहने से तापमान बढ़ गया था और ठंड कम हो गई थी। लेकिन बादलों के हटते ही ठंड का असर शुरू हो गया है। पिछले दो दिन में रात का तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क गया है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है। गुरुवार को भी सुबह से ही नम हवा चलने से ठंड का ज्यादा असर होने लगा था। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग श्वेटर, मफलर पहनकर टहलते नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग रात में अलाव का सहारा ले रहे हैं।
शीतलहर चलने की संभावना
प्रदेश  में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में पांच डिग्री तक तापमान गिर गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ (CG Weather Update) में शीतलहर चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई हैं। अभी प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच अब औस की बूंद जमने लगी है। औस की बूंदे बर्फ बन रही है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में दुर्ग का इलाका सबसे ठंडा रहा।

मैनपाट में जम गई ओस की बूंदें

मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट ने बताया कि विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही उत्तरी हवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। जिस कारण से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गई है। उत्तर दिशा से आ रही हिमालयी बर्फीली हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर सरगुजा के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट  में बुधवार को पारा 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिस कारण से मैनपाट में ओस की बूंदें जम गईं।

अस्थमा के बढ़े मरीज

नरम-गरम  मौसम व बढ़ती ठंड के साथ शहर में अस्थमा के मरीज बढ़ गए हैं। जो मरीज हैं, उनकी तकलीफ भी बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार इसकी मुख्य वजह मौसम में बदलाव है। ठंड में अस्थमा के मरीजों की तकलीफें तो बढ़ती ही हैं, लेकिन बदले मौसम ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts