Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया कीर्तिमान, किसानों ने बेचा 149.25 लाख मीट्रिक टन धान; कौन सा जिला रहा टॉप

Admin / Tue, Feb 4, 2025 / Post views : 205

Share:
ABN Express News 24x7  छत्तीसगढ़ में धान की खरीद का इस बार नया रिकॉर्ड बना है. राज्य में धान की रिकॉर्ड स्तर पर खरीदी हुई है. इसमें महासमुंद जिला सबसे ऊपर रहा है. छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है. इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है. छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद धान की अबतक की यह सबसे बड़ी खरीद है. धान खरीदी का सिलसिला 14 नवंबर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी तक निरंतर जारी रहा. इसके अंतर्गत राज्य के पंजीकृत (रजिस्टर्ड) 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान विक्रय किया. धान खरीदी में ये जिले रहे टॉप पर धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है. राज्य में महासमुंद जिले में सबसे ज्यादा 11.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है. वहीं, बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के साथ दूसरे और बलौदाबाजार-भाटापारा जिला 8.56 लाख मीट्रिक टन धान खरीद के साथ तीसरे नंबर पर है. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ ही कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है. अभी तक 123 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है, जिसमें अब तक 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है राइस मिलें खरीद रहीं धान रजिस्टर्ड 4102 राइस मिलों के जरिए धान की खरीद लगातार जारी है. पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी.   किस जिले में कितनी धान की हुई खरीद बस्तर: 27 लाख 60 हजार 712 क्विंटल बीजापुर: 11 लाख 97 हजार 888 क्विंटल दंतेवाड़ा: 3 लाख 34 हजार 315 क्विंटल कांकेर: 53 लाख 14 हजार 290 क्विंटल कोण्डागांव: 31 लाख 24 हजार 810 क्विंटल नारायणपुर: 3 लाख 80 हजार 758 क्विंटल सुकमा: 9 लाख 29 हजार 389 क्विंटल बिलासपुर: 69 लाख 19 हजार 834 क्विंटल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 14 लाख 5 हजार 797 क्विंटल जांजगीर-चांपा: 63 लाख 27 हजार 930 क्विंटल कोरबा: 29 लाख 15 हजार 548 क्विंटल मुंगेली: 55 लाख 60 हजार 324 क्विंटल रायगढ़: 50 लाख 87 हजार 976 क्विंटल सक्ती: 51 लाख 37 हजार 411 क्विंटल सारंगढ़-बिलाईगढ़: 46 लाख 56 हजार 713 क्विंटल बालोद: 75 लाख 65 हजार 598 क्विंटल दुर्ग: 57 लाख 61 हजार 71 क्विंटल कवर्धा: 64 लाख 93 हजार 622 क्विंटल राजनांदगांव: 70 लाख 14 हजार 883 क्विंटल खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई: 40 लाख 37 हजार 641 क्विंटल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 2 लाख 22 हजार 426 क्विंटल धमतरी: 61 लाख 98 हजार 136 क्विंटल गरियाबंद: 53 लाख 53 हजार 499 क्विंटल रायपुर: 69 लाख 97 हजार 417 क्विंटल बलरामपुर-रामानुजगंज: 29 लाख 70 हजार 361 क्विंटल जशपुर: 37 लाख 39 हजार 371 क्विंटल कोरिया: 12 लाख 84 हजार 751 क्विंटल सरगुजा: 36 लाख 46 हजार 903 क्विंटल सूरजपुर: 39 लाख 72 हजार 44 क्विंटल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 9 लाख 69 हजार 895 क्विंटल

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts