Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: नक्सलियों ने फिर की कायराना करतूत: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बाद एक और महिला की हत्या की, मुखबिरी का लगाया आरोप

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

बीजापुर के तिम्मापुर में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि नक्सलियों ने एक और महिला की मुखबिरी के नाम पर गला घोंटकर हत्या कर दी है।

बीजापुर के तिम्मापुर में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि नक्सलियों ने एक और महिला की मुखबिरी के नाम पर गला घोंटकर हत्या कर दी है। इस वारदात में नक्सलियों ने महिला के पति को डंडों से बेरहमी से पीटा। इधर, नक्सलियों द्वारा बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच व दो महिलाओं की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोदेड़ से शनिवार की सुबह 8 बजे नक्सलियों ने महिला सुकरा यालम और उसके पति रामैया यालम का अपहरण कर अपने साथ गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल ले गए। वहां, नक्सलियों ने महिला सुकरा पर तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए, रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। वहीं, नक्सलियों ने सुकरा के पति रामैया को डंडों से पीटकर उसे रिहा कर दिया। देर रात वारदात की सूचना मिलने के बाद आज सुबह मौके पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। 

बता दें कि नक्सलियों ने बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच सुकलु फरसा व सुखराम अवलम की हत्या कर दी थी। वहीं, शुक्रवार की रात नक्सलियों ने महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उसके बेटे के सामने हत्या कर दी थी। अब नक्सलियों तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी करने के नाम पर महिला सुकरा को मौत के घाट उतार दिया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts