Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: ‘युवा संसद’ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संभाली कार्यवाही,

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 197

Share:

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: ‘युवा संसद’ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संभाली कार्यवाही, बोले- बच्चे बने एक खूबसूरत गुलदस्ता

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: ‘युवा संसद’ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संभाली कार्यवाही, बोले- बच्चे बने एक खूबसूरत गुलदस्ता

बालोद:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रथम नेशनल जंबूरी के तीसरे दिन रविवार को आयोजित ‘युवा संसद’ ने सबको आकर्षित कर लिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खुद सदन की कार्यवाही का संचालन किया, जिसमें विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

देश-विदेश से आए रोवर-रेंजर युवाओं ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की। डॉ. रमन सिंह ने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए ये बच्चे एक खूबसूरत गुलदस्ते की तरह नजर आ रहे हैं। यह देश की एकजुटता का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने बताया कि युवाओं ने प्रश्नकाल, बिल प्रस्तुति और बहस की पूरी प्रक्रिया सीखी। एक टेंट में रहकर अभावपूर्ण जीवन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से युवा शक्ति मजबूत हो रही है।

विपक्ष-सरकार जैसी बहस, बिना बहिष्कार के

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, “ऐसी युवा शक्ति हो तो देश का विभाजन असंभव है। यहां बच्चे एक-दूसरे की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं।” रमन सिंह ने हास्य के साथ जोड़ा, “सड़क पर पक्ष-विपक्ष की बहस में विपक्ष बहिष्कार करता है, लेकिन यहां सबने मिलकर चर्चा की।” उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विधानसभा के मुख्य सचिव और कर्मचारियों की भूमिका में बच्चों को देखना एक दुर्लभ अवसर था।

युवा संसद में प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने वाली मोनिका चौहान समेत युवाओं ने उत्साह दिखाया। जंबूरी में देशभर से सैकड़ों युवा भाग ले रहे हैं, जो लोकतंत्र की नींव मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts