Wed, 15 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

रायपुर : महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

योजना धरातल पर विज्ञापन हवा में

FIFA WC 2026 : सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना और इंग्लैंड, Messi नहीं कर पाए गोल, बेलिंगम ने दिखाया करिश्मा

15वें दिन भूख हड़ताल जारी : जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत और बिगड़ी, 7.8 किलो वजन घटा

मछली चोरी की रंजिश में हत्या : पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, साथी ने भागकर बचाई जान

क्यों होता है पूजा में कपूर का प्रयोग? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है आध्यात्म…

मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

‘हमें गंदी नाली का कीड़ा कहा जाता है’, 35 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे दलित छात्र

श्रद्धालुओं के दान का ये उपयोग? VIP की आवभगत में उड़ाए गए पैसे, BJP विधायक का भी नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच! कांग्रेस ने की डिमांड, ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

सूचना

: 10 से 28 फरवरी तक राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम कलेक्टर ने विभिन्न विभाग को सौंपा दायित्व

Share:

बिलासपुर, - राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 10 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के दौरान दवा सेवन कराने वाले द्वारा दी जाने वाली दवाईयां घर-घर जाकर डीओटी पद्धति के अनुसार अपने समक्ष खिलाई जावेगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार दवा सेवन कराने वाले द्वारा फाइलेरिया से बचाव, दवा सेवन से लाभ तथा बीमारी से होने वाली जटिलताओं के बारे में भी संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए दवा सेवन कराने सामूहिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं। 10 फरवरी से 14 फरवरी कुल पांच दिन आंगनबाड़ी, स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। 15 फरवरी से 25 फरवरी कुल दस दिन समुदाय स्तर पर घर-घर भ्रमण कर दवा सेवन कराया जाएगा। 26 फरवरी से 28 फरवरी तक कुल तीन दिवस छुटे हुए लोगों को मॉप-अप राउंड के तहत दवा सेवन कराया जाएगा। 10 फरवरी से 28 फरवरी तक एमडीए कॉर्नर के तहत गतिविधियां आयोजित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा अन्य निजी चिकित्सालय में ओपीडी के पास बूथ लगाकर फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु दवा सेवन कराया जाएगा। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा सेवन हेतु लोगों को प्रेरित करने और जागरूक करने निर्देशित किये हैं। सामूहिक दवा सेवन (MDA) तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को फाइलेरिया रोधी दवा के सेवन करने हेतु प्रेरित करना। दवा खाने से इनकार करने वाले परिवारों को समझाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता को मदद किया जावे। याद रखें दवा खाली पेट ना खिलाया जाये। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि विभाग, आयुष विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts