Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : पत्नी से अवैध संबंध के शक में मर्डर: पति ने समझाइश देने युवक को बुलाया घर, फिर बेटे के साथ मिलकर घोंट दिया गला

Abhyuday Bharat News / Sun, May 31, 2026 / Post views : 58

Share:

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। दोनों ने उसे समझाइश देने के लिए घर पर बुलाया और मोबाइल के केबल तार से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मुंगेली निवासी शिव कामले कबीरधाम जिले के सिंगारपुर मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। वह पिछले एक सप्ताह से सकरी के सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपनी पत्नी रीना कामले, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि रीना कामले का करीब दो साल पहले अपनी छोटी बहन की शादी के दौरान राम्हेपुर (लोरमी) निवासी दावेन्द्र कुमार बघेल से संपर्क हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। लगभग एक महीने पहले जब पति शिव कामले को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने पत्नी को दावेन्द्र से दूर रहने की चेतावनी दी और उसका सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया था।

30 मई के दोपहर 12 बजे मृतक दावेन्द्र रीना को सिम देने आया, जिसे शिव ने देख लिया। इसके बाद शिव ने दावेंद्र को घर बुलाने को कहा और दावेंद्र को रीना से दूर रहने की समझाइश देने लगे, लेकिन वो नहीं माना। इसी को लेकर शिव और उसके बेटे का दावेंद्र के साथ विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पिता-पुत्र ने मिलकर प्लास्टिक के सुतली और मोबाइल के केबल तार से गला घोंटकर दावेंद्र को मौत के घाट उतार दिया। इधर विवाद बढ़ता देख महिला घबराकर घर से सीधे सकरी थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक दावेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार में इस विवाद को लेकर पहले से तनाव था। इसी वजह से करीब एक सप्ताह पहले परिवार मुंगेली से बिलासपुर के सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिफ्ट हुआ था।

Tags :

Breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts