Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

मध्यप्रदेश न्यूज : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया कर्मियों से की बदसलूकी, युवा कांग्रेस ने जलाया पुतला, इस्तीफे की माँग

Abhyuday Bharat News / Fri, Jan 2, 2026 / Post views : 177

Share:

बैतूल : स्वच्छता में पहले स्थान पर रहने वाला इंदौर शहर का पानी जहरीला हो चुका है। जिसका सेवन करने से अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 150 से ज्यादा लोग बीमार है। मौतों का अकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। तो वही मामले में सीएम मोहन ने कड़े कार्रवाई के आदेश दिए है। इधर, इंदौर में मीडिया कर्मियों से अभद्रता करने को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला युवा कांग्रेस द्वारा बैतूल में जलाया गया। 

पत्रकार से दुर्व्यवहार करते हुए कहे अपशब्द

दरअसल, बीते कुछ दिनों से इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से लोगों की हो रही मौत को लेकर जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मामले में सवाल किया गया है। तो उन्होंने पत्रकार से दुर्व्यवहार करते हुए अपशब्द कहे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसी के चलते आज बैतूल में युवा कांग्रेस ने गंज बस स्टैंड चौराहे पर मंत्री जी का पुतला दहन कर इस्तीफे की माँग की। 

कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी माफ़ी

हालांकि बदसलूकी के कुछ देर बाद ही मंत्री जी ने एक्स पर अपने बर्ताव के लिए माफी मांग ली। उन्होंने लिखा कि मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है। दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए, इस गहरे दु:ख की अवस्था में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए। इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं। लेकिन जब तक मेरे लोग पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ नहीं हो जाते, मैं शांत नहीं बैठूंगा।

जानें क्या कहा मंत्री जी ने 

दूषित पानी पीने से लोगों की हो रही मौत को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि क्या फोकट का सवाल पूछते रहते हो। क्या घंटा हो गया। पत्रकार ने भी मंत्री को मुंहतोड़ जवाब दिया तो वह आगे बढ़ गए। कैलाश विजयवर्गीय की जुबान पहली बार नहीं फिसली है। वह कभी महिलाओं के कपड़े तो कभी राहुल और प्रियंका गांधी के निजी जिंदगी पर टिप्पणी करते हैं। बावजूद इसके पार्टी कैलाश विजयवर्गीय की गंदी जुबान में लगाम लगाने में असमर्थ है। 

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts