Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: खनिज विभाग और पुलिस ने की रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही, जेसीबी सहित 17 वाहन जप्त..

Admin / Thu, Sep 5, 2024 / Post views : 223

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रतिदिन हो रहे रॉयल्टी चोरी को लेकर "अभ्युदय भारत न्यूज़" ने विगत दिनों प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर का शीर्षक "छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग में प्रतिदिन रेत माफिया करोड़ों रूपए की रायल्टी चोरी का बड़ा खेला कर रहे है" समाचार में बताया गया कि प्रतिदिन रेत घाटों पर रात 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच अनगिनत हाईवा एवं ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत भर कर ले जा रहे है। वहीं जिला बिलासपुर, कोरबा, जाॅजगीर-चाॅपा, रायगढ, मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, सहित अन्य जिलो के जीवनदायिनी नदियों के सीने को चीर कर रेत माफिया द्वारा अवैध रूप से रेत निकालने की जानकारी समाचार के माध्यम से कुछ दिनों पूर्व प्रकाशित किया गया था। वहीं अब "अभ्युदय भारत न्यूज़" की खबर का असर देखने को मिल रहा है, आपको बता दे की खनिज विभाग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग के द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही किया गया। खनिज विभाग तथा पुलिस अमला द्वारा 4 और 5 सितम्बर की दरमियानी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लोधीपारा, कोनी,सेंदरी, कछार, लोफंदी, मंगला,धुरीपारा,लोखंडी, निरतू, घुटकू , लावर ,मस्तूरी, सिरगिट्टी- चकरभाठा क्षेत्र में रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया। मस्तूरी क्षेत्र में 4 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर खनिज जांच चौकी लावर (मस्तूरी) अभिरक्षा में रखा गया है। सिरगिट्टी- चकरभाठा- तेलसरा क्षेत्र में शासकीय भूमि से खनिज मिट्टी और मुरूम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं चकरभाठा पुलिस थाना की मदद से 4 जेसीबी एवं 3 हाईवा को जप्त कर पुलिस थाना चकरभाठा में अभिरक्षा पर रखा गया है। रात्रि की कार्यवाही में ही 7 हाईवा एवं 4 जेसीबी सहित कुल 11 वाहनों के विरूद्घ खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की गई है। विगत एक सप्ताह में खनिज अमला द्वारा खनिज रेत,भसुवा मिट्टी,मुरूम,ईंट-मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर 12 हाईवा 1 ट्रेक्टर एव़ 4 जेसीबी सहित कुल 17 वाहनों के विरूध्द खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर जप्ती की कार्यवाही की गयी है। वैध अभिवहन पास एवं अनुमति के बिना खनिजों का उत्खनन व परिवहन किये जाने के कारण सभी 17 वाहन चालकों,मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।इस सम्बन्ध में खनिज विभाग द्वारा कहा गया कि अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। पत्रकारिता के वसूलों पर दृढ़ता से डटे अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN Express News 24x7 की सक्रिय और समर्पित टीम अपने पाठकों को खनिज विभाग में प्रतिदिन रेत चोरी कर शासन को करोड़ों रुपए की हानि पंहुचा कर अपना खेल करने वाले रेत माफिया की काली करतूतों से समय-समय पर रूबरू कराते रहेंगे और इस रॉयल्टी चोरी के खेल में संलिप्त शासकीय तंत्र जो ईमानदारी का चोला पहनकर एसी रूम में आराम से कुर्सी पर बैठे हैं, ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की रेत माफिया से मिलीभगत को बेनकाब किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts