Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

‘मानसून’ इज बैक: 2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हुआ, मुंबई में जोरदार बारिश....

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : मस्तूरी न्यूज़ : पूर्व में किए गए कार्यों की राशि भुगतान क़े बदले नगदी चढ़ावे की मांग, नहीं देने पर फांसी लगा लेने की सलाह

Abhyuday Bharat News / Thu, Sep 18, 2025 / Post views : 310

Share:

बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्रामपंचायत रलिया का मामला सामने आया है-

पूर्व सरपंच किशोर भार्गव ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा की : मेरे द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की राशि भुगतान के लिए बार-बार वर्तमान सरपंच रेखा सांडे, सचिव मदन पात्रे एवं मस्तूरी जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे आर भगत के पास बार-बार विनती करने के पश्चात उक्त राशि को दिया नहीं जा रहा है बल्कि राशि के बदले नगदी चढ़ावे की मांग की जा रही है।

वही जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा यह सलाह दिया जा रहा है कि अगर नगदी नहीं दे सकते तो एक अच्छी सलाह दे रहा हूं कहीं जाकर फांसी लगा लो

इस तरह की बातें बोलकर उक्त व्यक्तियों के द्वारा आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान करने की बात कही पूर्व में किए गए कार्यों की राशि भुगतान न कर, कार्यों का बार-बार भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है 12 महीने में चौथी बार भौतिक सत्यापन कराया गया है

फिर भी राशि नहीं दी जा रही है पूर्व में किए गए कार्यों की राशि मांगने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मस्तूरी जे आर भगत के पास गया तो कहा:

तुम पूर्व सरपंच हो नगदी राशि की व्यवस्था करने में सक्षम हो मुझे संतोष यादव के हाथ ₹200000 लाख दे देना तब मैं ग्राम पंचायत सरपंच रेखा सांडे, सचिव मदन पात्रे को लिखित में आदेश करूंगा,पूर्व सरपंच ने बताया कि मैं इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नहीं हूं, अगर पैसा नहीं दे सकते तो राशि की भुगतान नहीं कर सकते, राशि भुगतान के लिए आदेश नहीं कर सकता, चाहे मर जाओ, तुम्हारा पैसा नहीं मिल सकता,चाहे जो करना है, कर लो और आसान तरीका यह भी है कि तुम फांसी लगा लो यह बेहतर होगा ऐसा बोलकर ऑफिस से भगा दिया गया

और बाहर आकर पुनः बातों को दोहराते हुए कहा कि मरने का आईडिया कैसा है कहते हुए हंसते हुए चला गया उक्त राशि भुगतान के लिए सचिव मदन पात्रे एवं सरपंच श्रीमती रेखा सांडे को भुगतान करने मटेरियल सप्लायर का खाता नंबर एवं बिल वाउचर जमा करने पश्चात सचिव मदन पात्रे द्वारा आहरण करने के लिए डेढ़ लाख रुपए 150.000 रुपए नगद राशि की मांग किया जा रहा है यह नगद राशि सरपंच सचिव को कमीशन के तौर पर चढ़ावा देना होगा,तब भुगतान दिया जायेगा,नहीं तो जहां जाना है जो करना है कर सकते हो। हम लोग डरने वाले नहीं है।CEO जे. आर भगत हमारे मुट्ठी में है।जिला CEO मेरा समधी के पहचान का है तुम्हारे लिए झूठी शिकायत कर सकते हैं। मेरा संपर्क मस्तूरी के गुंडे एवं बिलासपुर के गुंडो से है,अगवा कर मरवा दूंगा,गायब कर दूंगा,मेरे से पंगा मत ले।

अब देखना होगा की पीड़ित सरपंच कों न्याय मिल पाता है या नहीं

उक्त प्रताड़ित व्यक्तियों क़े खिलाफ़ कोई कार्यवाही हो पाती है या नहीं

एक ही कार्यों का अब तक 4 बार जाँच हो चुकी और कितना बार जांच करेंगे ये पता नहीं

हमारे संवाददाता को उक्त बातें पूर्व सरपंच किशोर भार्गव ने बताई, जिसकी शिकायत बिलासपुर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को लिखित शिकायत कर राशि से दिलाने की गुहार लगाई गई है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts